बांकीपुर उपचुनाव से पहले RJD को झटका: 33 साल की पुरानी नेता प्रतिमा सिंह JJD में शामिल...

बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD को बड़ा झटका। 33 साल तक पार्टी से जुड़ी रहीं प्रतिमा सिंह ने RJD छोड़कर तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ज्वाइन कर ली। तेज प्रताप ने कहा उन्हें RJD में न्याय नहीं मिला। वहीं लालू प्रसाद को ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद IGIMS में भर्ती कराया गया था, अब उन्हें आगे के इलाज के लिए दिल्ली AIIMS ले जाया जाएगा।

Jul 18, 2026 - 19:34
0 1
बांकीपुर उपचुनाव से पहले RJD को झटका: 33 साल की पुरानी नेता प्रतिमा सिंह JJD में शामिल...
बांकीपुर उपचुनाव से पहले RJD को झटका: 33 साल की पुरानी नेता प्रतिमा सिंह JJD में शामिल...

पटना। बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा नुकसान हुआ है। पार्टी की पुरानी और सक्रिय नेता प्रतिमा सिंह ने RJD छोड़कर तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल का दामन थाम लिया।

JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने पटना में प्रतिमा सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि प्रतिमा सिंह ने 33 साल तक RJD के लिए एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर काम किया। लेकिन पार्टी में उन्हें सम्मान और न्याय नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने JJD ज्वाइन करने का फैसला लिया।

तेज प्रताप ने प्रतिमा सिंह का स्वागत करते हुए कहा, "JJD परिवार में आपका हार्दिक स्वागत है। सम्मान और न्याय की लड़ाई में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।"

पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि प्रतिमा सिंह के लंबे राजनीतिक अनुभव से संगठन को फायदा होगा। सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में उन्हें JJD में कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

उधर लालू प्रसाद को ले जाया जाएगा दिल्ली AIIMS
इसी बीच RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत को लेकर भी खबरें हैं। शुक्रवार शाम ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के बाद उन्हें पटना के IGIMS में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की जांच और इलाज के बाद हालत स्थिर होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

अब आगे के इलाज के लिए शनिवार को उन्हें दिल्ली AIIMS ले जाने की तैयारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

टिप्पणियाँ (0)

User