बिहार में कानून-व्यवस्था पर एक्शन में CM सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल मीटिंग, DGP-CS तलब
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को CM आवास पर हाईलेवल बैठक बुलाई। बैठक में मुख्य सचिव, DGP समेत पुलिस मुख्यालय के बड़े अधिकारी मौजूद। हाल की आपराधिक घटनाओं, महिला अपराध और फरार अपराधियों पर फीडबैक लिया जा रहा है। CM ने जीरो टॉलरेंस और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के बाद बड़े फैसले संभव।
पटना। बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर कानून-व्यवस्था को लेकर हाईलेवल बैठक बुलाई है।
बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी और पुलिस मुख्यालय के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद हैं।
किन मुद्दों पर हो रही चर्चा?
1. राज्य में हाल के दिनों में हुई बड़ी आपराधिक वारदातों का प्रेजेंटेशन
2. किन जिलों/इलाकों में अपराध बढ़ा है, इस पर रिपोर्ट
3. महिलाओं से जुड़े अपराधों में पुलिस की कार्रवाई और जवाबदेही
4. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की रणनीति
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अधिकारियों से हर बिंदु पर विस्तृत फीडबैक ले रहे हैं - अब तक कितनी गिरफ्तारी हुई, पुलिस कार्रवाई का जमीन पर असर क्या है।
जीरो टॉलरेंस का निर्देश
मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि अपराध किसी भी तरह का हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं होगी। महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को समय पर न्याय सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही भ्रष्टाचार पर भी सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
माना जा रहा है कि बैठक खत्म होने के बाद कानून-व्यवस्था और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर सरकार कुछ बड़े फैसले और नए निर्देश जारी कर सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
टिप्पणियाँ (0)