बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, सम्राट चौधरी से लेकर मनोज तिवारी तक मैदान में...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। CM सम्राट चौधरी, नितिन नवीन, रविशंकर प्रसाद, मनोज तिवारी समेत बड़े नेता प्रचार करेंगे। पार्टी का फोकस बूथ स्तर पर अभियान और NDA प्रत्याशी नीरज सिन्हा को जिताना है। मतदान 30 जुलाई को।

Jul 14, 2026 - 20:48
0 2
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने उतारे 40 स्टार प्रचारक, सम्राट चौधरी से लेकर मनोज तिवारी तक मैदान में...

पटना। बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने प्रचार के लिए 40 वरिष्ठ नेताओं की सूची जारी की है। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले भाजपा बूथ स्तर तक जनसंपर्क तेज करेगी।

कौन-कौन होंगे स्टार प्रचारक  
लिस्ट में पार्टी के बड़े चेहरे शामिल हैं। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और सह-प्रभारी दीपक प्रकाश का नाम है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, सांसद सतीश दुबे, राजभूषण चौधरी, रामकृपाल यादव और प्रदेश के मंत्री विजय सिन्हा, डॉ. दिलीप जायसवाल भी प्रचार करेंगे।

पार्टी ने सांसद मनोज तिवारी, विधायक संजीव चौरसिया, केदार गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, लोक गायिका मैथिली ठाकुर समेत कई अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी दी है।

क्या है भाजपा की रणनीति  
भाजपा इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल मान रही है। पार्टी का प्लान है कि स्टार प्रचारक सभाओं, रोड शो और कार्यकर्ता बैठकों के जरिए NDA प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए वोट मांगेंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

सीट खाली क्यों हुई  
बांकीपुर सीट नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। वे लगातार 4 बार यहां से विधायक रहे और अब राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने विधायकी छोड़ी। पहले भाजपा ने अभिषेक कुमार को टिकट दिया था, लेकिन पारिवारिक कारणों से उन्होंने नाम वापस ले लिया। इसके बाद नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

टिप्पणियाँ (0)

User