"हवा में दौड़ेगी बस" वाले गडकरी के बयान पर JMM का तंज: कहीं ये भी E-20 पेट्रोल से तो नहीं चलेगी?
नितिन गडकरी के "हवा में उड़ने वाली बस" लाने के ऐलान पर JMM ने तंज कसा। पार्टी ने पूछा कि ये बस कहीं E-20 से तो नहीं चलेगी, वरना झटके देगी। गडकरी ने कहा वो रोपवे-केबल कार के बाद अब हवाई बस लाएंगे, जिससे ट्रैफिक-प्रदूषण की समस्या कम होगी।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के "उड़ने वाली बस" वाले बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है। गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि ट्रैफिक और प्रदूषण से निपटने के लिए जल्द ही ऐसी बसें आएंगी जो हवा में उड़ेंगी। इसी पर हेमंत सोरेन की पार्टी JMM ने चुटकी ली है।
JMM ने किया ट्वीट, E-20 का दिया तड़का
JMM ने गडकरी के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "उड़ने वाली बस कहीं E-20 पेट्रोल से तो नहीं चलेगी? वरना वो भी हवा में झटके देगी।" पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि पहले E-20 को लेकर सोशल मीडिया पर बहस चल रही है, अब उड़ने वाली बस आ जाए तो दिक्कत और बढ़ जाएगी।
वीडियो में गडकरी कहते सुनाई दे रहे हैं कि वो पहले भी पानी में उतरने वाला हवाई जहाज ला चुके हैं। अब रोपवे, केबल कार के बाद हवा में चलने वाली बस भी लाने की तैयारी है।
गडकरी ने क्या कहा
गडकरी ने कहा, "मैं लगातार नई टेक्नोलॉजी लाने की कोशिश कर रहा हूं। रोपवे, केबल कार शुरू हो चुकी हैं। अब अगला कदम उड़ने वाली बस का है। ऐसा मास ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाएंगे कि एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में कितना वक्त लगा, पता ही नहीं चलेगा।"
उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरी ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने के लिए जमीन से ऊपर वाले ट्रांसपोर्ट विकल्प जरूरी हैं।
E-20 पेट्रोल को लेकर पहले से गरम है सोशल मीडिया
बीते कुछ दिनों से E-20 पेट्रोल को लेकर यूजर्स गाड़ियों में माइलेज और इंजन की समस्या का दावा कर रहे हैं। इसी बीच JMM ने गडकरी के बयान को E-20 से जोड़कर सरकार पर निशाना साधा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
टिप्पणियाँ (0)