इंग्लैंड वनडे से पहले टीम इंडिया को झटका: शुभमन गिल और गुरनूर ब्रार की फिटनेस पर लटका सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया को दोहरा झटका। कप्तान शुभमन गिल पैर में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए, वहीं गुरनूर ब्रार पिंडली में खिंचाव के कारण ओवर पूरा नहीं कर सके। दूसरे मैच में गिल की जगह ईशान किशन और ब्रार की जगह अर्शदीप या प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है।

Jul 15, 2026 - 19:51
0 1
इंग्लैंड वनडे से पहले टीम इंडिया को झटका: शुभमन गिल और गुरनूर ब्रार की फिटनेस पर लटका सवाल

बर्मिंघम। इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में 6 विकेट से जीत के बाद भी ड्रेसिंग रूम में खुशी की जगह चिंता ज्यादा है। कप्तान शुभमन गिल और तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार चोट के कारण दूसरे मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

गुरनूर ब्रार ने बीच में छोड़ा ओवर  
पहले मैच में इंग्लैंड की पारी के 48वें ओवर के दौरान गुरनूर ब्रार रन-अप लेते हुए अचानक रुक गए। दाहिनी पिंडली में खिंचाव के चलते वे दर्द से लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। मेडिकल स्टाफ ने तुरंत जांच की लेकिन वो गेंदबाजी जारी नहीं रख सके। उनका बचा हुआ ओवर अक्षर पटेल ने पूरा किया और आदिल राशिद व जोश टंग को आउट कर पारी खत्म की।

गिल को ऐंठन के कारण लौटना पड़ा पवेलियन  
बल्लेबाजी में भी भारत को झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल 75 गेंदों में 80 रन बनाकर अच्छी लय में थे, लेकिन दाहिने पैर में तेज ऐंठन हुई। फिजियो के इलाज के बाद भी राहत न मिलने पर उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर वापस जाना पड़ा। मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर ने कहा कि गिल की स्थिति को लेकर अभी कोई साफ अपडेट नहीं है।

अगर गिल नहीं खेले तो किसे मिलेगा मौका?  
गिल की गैरमौजूदगी में ओपनिंग की जिम्मेदारी ईशान किशन संभाल सकते हैं। ईशान ओपनर के तौर पर शानदार रिकॉर्ड रखते हैं। 9 पारियों में 61.87 की औसत से 495 रन, जिसमें बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक भी शामिल है। अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में उन्होंने 125 रन की पारी भी खेली थी।

ब्रार की जगह कौन?  
गेंदबाजी में गुरनूर के न होने पर अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव में से किसी एक को मौका मिल सकता है। प्रिंस को चोटिल हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लिया गया है। हार्दिक पंड्या के न होने से टीम को एक तेज गेंदबाज की जरूरत है।

भारत ने सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से जीतकर बढ़त बना ली है। अब सबकी नजरें दूसरे वनडे से पहले गिल और ब्रार की फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

टिप्पणियाँ (0)

User