21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, संजय सिंह ने लगाए 'गुंडागर्दी' के आरोप

जंतर-मंतर पर 21 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी। दिल्ली पुलिस हाईकोर्ट के आदेश पर उन्हें अस्पताल ले गई। इस पर आप सांसद संजय सिंह ने पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। पुलिस ने कहा कार्रवाई शांतिपूर्ण थी। प्रदर्शनकारियों से धरना खत्म करने की अपील भी की गई।

Jul 18, 2026 - 20:48
0 1
21वें दिन बिगड़ी सोनम वांगचुक की तबीयत, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, संजय सिंह ने लगाए 'गुंडागर्दी' के आरोप

नई दिल्ली। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार को दिल्ली पुलिस उन्हें जबरन अस्पताल ले गई। 

पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संजय सिंह: 'ये सत्ता का अहंकार है'
संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एक शख्स जो 21 दिनों से आमरण अनशन पर है, उसकी मांग सुनने के बजाय उसे जबरन गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया गया। ये क्या गुंडागर्दी चल रही है? पीएम मोदी ये सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन नहीं चलेगा। जिस युवा पर लाठी चला रहे हो, यही आपका तख्त उखाड़ेगा।"

समाजवादी नेता अभिजीत दीपके ने भी आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की पिटाई की और उन्हें जबरन हिरासत में लिया।

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया जिससे थोड़ी देर अफरा-तफरी हुई। पुलिस ने कहा कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से की गई और संयम बरता गया।

पुलिस ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे लोगों से भी धरनास्थल खाली करने की अपील की है। आरोप है कि इस दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज भी हुआ।

सोनम वांगचुक लद्दाख के लिए 6वीं अनुसूची और राज्य का दर्जा समेत कई मांगों को लेकर 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

टिप्पणियाँ (0)

User