दिल्ली शिफ्ट हुए नीतीश कुमार: लुटियंस के 100 करोड़ वाले 'टाइप-8' बंगले में हुआ गृह प्रवेश...

बिहार के पूर्व CM नीतीश कुमार अब दिल्ली शिफ्ट हो गए हैं। राज्यसभा सांसद बनने के बाद उन्हें लुटियंस दिल्ली में 9, सुनहरी बाग रोड पर 'टाइप-8' सरकारी बंगला मिला है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ आंकी जाती है। मानसून सत्र से पहले आज उन्होंने यहां गृह प्रवेश किया। अब सत्र के दौरान उनका मुख्य ठिकाना दिल्ली रहेगा।

Jul 17, 2026 - 15:34
0 1
दिल्ली शिफ्ट हुए नीतीश कुमार: लुटियंस के 100 करोड़ वाले 'टाइप-8' बंगले में हुआ गृह प्रवेश...

नई दिल्ली। JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार अब दिल्ली में नए ठिकाने से संसद की राजनीति करेंगे। स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे नीतीश ने लुटियंस जोन में मिले सरकारी आवास में आज विधि-विधान से गृह प्रवेश किया।

उनके साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी CM विजय चौधरी और विधान पार्षद ललन सरार्फ भी दिल्ली गए।

9, सुनहरी बाग रोड बना नया पता  
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नीतीश को दिल्ली का पॉश आवास 9, सुनहरी बाग रोड अलॉट हुआ है। यह लुटियंस का वीआईपी इलाका है और बंगला 'टाइप-8' कैटेगरी का है। इस श्रेणी के बंगले आमतौर पर कैबिनेट के सीनियर मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जज और टॉप नौकरशाहों को मिलते हैं।

इस आवास में पूजा-पाठ और हवन हुआ। इसमें जदयू और भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए।

संसद के बेहद करीब, कीमत 100 करोड़ तक  
नीतीश का नया बंगला संसद, PMO और केंद्रीय सचिवालय से कुछ ही मिनट की दूरी पर है। पास में ही गृह मंत्री अमित शाह और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आवास भी है। 

टाइप-8 बंगले बहुत बड़े प्लॉट पर बनते हैं। इसमें 5-6 बेडरूम, बड़ा ड्राइंग-डाइनिंग, लाइब्रेरी, मॉडर्न किचन, स्टाफ क्वार्टर, गैराज और गार्ड रूम जैसी सुविधाएं होती हैं। बाहर विशाल लॉन और बगीचा है। मार्केट वैल्यू के हिसाब से ऐसे बंगले की कीमत 70 से 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

मानसून सत्र से बदलेगा रूटीन  
20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। नीतीश ने पहले ही कहा था कि सत्र के दौरान वो दिल्ली में रहेंगे और बाकी समय पटना में बिताएंगे। दिल्ली में उनका एक निजी आवास भी पहले से है।

अब नीतीश कुमार राज्यसभा की कार्यवाही में नियमित रूप से हिस्सा लेंगे और यहीं से पार्टी की राष्ट्रीय रणनीति भी देखेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

टिप्पणियाँ (0)

User