UP में बड़ा पुलिस फेरबदल: रामपुर और ललितपुर के SP हटे, 5 IPS अफसरों के तबादले...

UP सरकार ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए 5 IPS अधिकारियों का तबादला किया। रामपुर और ललितपुर के SP बदले गए। अनिल कुमार सिंह को रामपुर, संजीव बाजपेई को ललितपुर भेजा गया। मोहम्मद मुस्ताक लखनऊ DCP बने। इससे पहले 100+ SDM और 182 PPS अफसरों के भी तबादले हो चुके हैं। IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में भेजा गया।

Jul 17, 2026 - 19:10
0 1
UP में बड़ा पुलिस फेरबदल: रामपुर और ललितपुर के SP हटे, 5 IPS अफसरों के तबादले...

लखनऊ। कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए योगी सरकार ने शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। प्रदेश सरकार ने 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस लिस्ट में कई अहम नाम शामिल हैं।

किसे कहां भेजा गया

1. अनिल कुमार सिंह - पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ को पुलिस अधीक्षक, रामपुर बनाया गया है। 2015 बैच के IPS अधिकारी हैं।

2. गोपाल कृष्ण चौधरी - पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट को सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3. मोहम्मद मुस्ताक - पुलिस अधीक्षक, ललितपुर को पुलिस उपायुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट के पद पर तैनात किया गया है।

4. सोमेंद्र मीना - पुलिस अधीक्षक, रामपुर को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, आगरा भेजा गया है।

5. संजीव कुमार बाजपेई - सेनानायक, 43वीं वाहिनी पीएसी, एटा को पुलिस अधीक्षक, ललितपुर नियुक्त किया गया है।

पहले भी हुए थे बड़े तबादले
सरकार ने इससे पहले भी प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया था। उस दौरान 100 से ज्यादा SDM और 182 PPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

वहीं गुरुवार को IAS अपूर्वा दुबे का भी तबादला हुआ था। लखनऊ में SUDA की निदेशक के पद पर तैनात अपूर्वा दुबे को केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर भेजा गया है। अब वो पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव के रूप में काम करेंगी। सरकार का कहना है कि इन तबादलों का मकसद पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना और जिलों में कानून व्यवस्था बेहतर करना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

टिप्पणियाँ (0)

User