पटना कॉलेज में सांप देख मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

पटना कॉलेज में सांप दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 1 घंटे में धामिन सांप को पकड़ लिया। रेस्क्यू करने वाले नवनीत कुमार राय समस्तीपुर के रहने वाले हैं और पिछले 5 साल से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। पकड़ा गया सांप जहरीला नहीं था।

Jul 12, 2026 - 17:47
0 2
पटना कॉलेज में सांप देख मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना कॉलेज में सांप दिखने से सोमवार को अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखकर छात्रों और प्रोफेसरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने सांप रेस्क्यू टीम को बुलाया।

रेस्क्यू टीम से जुड़े नवनीत कुमार राय मौके पर पहुंचे और करीब 1 घंटे की तलाश के बाद सांप को पकड़ लिया। राहत की बात यह रही कि रेस्क्यू के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सांप पकड़े जाने के बाद छात्रों और स्टाफ ने राहत की सांस ली।

धामन सांप निकला, जहरीला नहीं है  
जानकारी के अनुसार पकड़ा गया सांप धामिन था, जिसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है। यह सांप इंसानों के लिए जहरीला नहीं होता। हालांकि खतरा महसूस होने पर यह आक्रामक हो सकता है और काट सकता है।

पिछले 5 साल से कर रहे रेस्क्यू  
रेस्क्यू टीम के नवनीत कुमार राय मूल रूप से समस्तीपुर के रहने वाले हैं। वे पिछले 5 सालों से पटना में जहरीले और गैर-जहरीले सांपों को रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ने का काम कर रहे हैं।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से घबराने के बजाय सांप दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User