SIR के खिलाफ CJP प्रोटेस्ट पर बीजेपी का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले- देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं

SIR के खिलाफ दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने विपक्ष पर हमला बोला। प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा- क्या घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहिए? हम प्रदर्शन के नहीं, अराजकता के खिलाफ हैं। राहुल गांधी पर तंज- दादी वाली इमरजेंसी की बात न करें। उन्होंने कहा- देश संसद से चलेगा, सड़कों से नहीं, असम-नंदीग्राम-पुडुचेरी के नतीजों ने अराजकता को नकार दिया। इस बीच ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, पी. विजयन, दीपांकर भट्टाचार्य, योगेंद्र यादव समेत कई नेता हिरासत में लिए गए, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी।

Oct 10, 2026 - 17:02
0 6
SIR के खिलाफ CJP प्रोटेस्ट पर बीजेपी का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले- देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं

नई दिल्ली। दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR (वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के खिलाफ CJP के प्रदर्शन के बीच बीजेपी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है।

बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, "क्या घुसपैठियों को वोटर बनाना चाहिए? हम प्रदर्शन के नहीं, बल्कि अराजकता के खिलाफ हैं।" राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे इमरजेंसी की बात न करें, क्योंकि उनकी दादी के बारे में पूरी दुनिया जानती है।

देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं

प्रसाद ने कहा, "पिछले तीन दिन की घटनाओं से दो बात साफ हुई हैं। पहला, भारतीय लोकतंत्र ने अराजकता फैलाने की कोशिश को नाकाम कर दिया। दूसरा, देश संसद से चलेगा, सड़कों से नहीं।" उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में ये 'शरारत' चल रही थी, तब असम, नंदीग्राम और पुडुचेरी में बीजेपी जीत गई। लोगों ने अराजकता को नकार दिया है।

1700 से ज्यादा हिरासत में

इससे पहले शनिवार को जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, INA मार्केट के पास से दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल, केरल के पूर्व CM पी. विजयन, भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, AISA अध्यक्ष नेहा, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण समेत 1700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया।

CJP के आह्वान पर ये लोग सफदरजंग फ्लाईओवर की तरफ मार्च कर रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कें, कई मेट्रो और दो रेलवे स्टेशन बंद किए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User