SIR पर आर-पार के मूड में राहुल गांधी, सांसदों को सख्त हिदायत- गैरहाजिर रहे तो मिलेगा कारण बताओ नोटिस
SIR के मुद्दे पर कांग्रेस और INDIA गठबंधन चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार पर आक्रामक है। राहुल गांधी लगातार 3 दिन से सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब राहुल ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को हिदायत दी है कि प्रदर्शन में सभी सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करें। जो पिछले 2 दिन आए और जो नहीं आए, उसकी लिस्ट बनाएं, बिना संतोषजनक जवाब के गैरहाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
नई दिल्ली। SIR के मुद्दे पर कांग्रेस समेत INDIA गठबंधन चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद लगातार तीसरे दिन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं।
अब इस प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने सख्त रुख अपना लिया है।
सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को साफ हिदायत दी है कि प्रदर्शन में सभी कांग्रेस सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।
राहुल ने कहा है कि पिछले दो दिनों में कौन-कौन सांसद प्रदर्शन में आया और कौन गैरहाजिर रहा, इसकी पूरी लिस्ट बनाई जाए। अगर कोई सांसद बिना किसी ठोस वजह के अनुपस्थित रहा है और उसके पास संतोषजनक जवाब नहीं है, तो उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
बता दें, विपक्ष चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कथित गड़बड़ी को लेकर CEC के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)