'यह अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला, फोटो हटाना दुर्भाग्यपूर्ण' - बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी देखने पहुंचीं शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी, कांग्रेस छोड़कर गईं नेता ने किया समर्थन
शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हुईं जिन्होंने दिल्ली के बीकानेर हाउस से प्रियंका गांधी के बेटे और सोनिया गांधी के नाती रेहान वाड्रा के कुछ विवादित फोटो हटाए जाने के बाद प्रदर्शनी देखने पहुंचीं। पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बीकानेर हाउस के फैसले की कड़ी आलोचना की और रेहान का भविष्य बहुत उज्ज्वल बताया। कहा मैं प्रदर्शनी को समर्थन देने आई हूं विशेषकर उन कलाकारों और फोटोग्राफरों के प्रति जो अपने माध्यम और अभिव्यक्ति के जरिए देश में हो रही घटनाओं को दिखाते हैं। दुख इस बात का जो अच्छी-अच्छी फोटो थीं वेब पर देख रही हूं जिसे टेक डाउन किया गया बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रियंका कांग्रेस छोड़कर शिवसेना यूबीटी में आई हैं आरोप है यह भी अभिव्यक्ति और बोलने की आजादी को सीमित करने का तरीका है। बोलीं मैं सिर्फ आर्टिस्ट रेहान वाड्रा के प्रति समर्थन जताने आई हूं भविष्य उज्ज्वल है शानदार प्रदर्शनी के लिए बधाई। विवाद क्या है - रेहान का आरोप प्रदर्शनी शुरू होने से पहले बीकानेर हाउस मैनेजमेंट ने दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़ी 75 तस्वीरें जबरन हटवाईं.
नई दिल्ली। दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी को लेकर विवाद गहरा गया है। प्रियंका गांधी के बेटे और सोनिया गांधी के नाती रेहान वाड्रा की 75 तस्वीरें हटाए जाने के बाद अब विपक्षी नेता उनके समर्थन में प्रदर्शनी देखने पहुंच रहे हैं।
प्रियंका चतुर्वेदी पहुंचीं समर्थन में
शिवसेना (UBT) नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कांग्रेस के उन नेताओं में शामिल हो गईं जिन्होंने रेहान की प्रदर्शनी देखी।
प्रियंका ने कहा -
"मैं इस प्रदर्शनी को अपना समर्थन देने आई हूं, विशेषकर उन सभी कलाकारों और फोटोग्राफरों के प्रति जो अपने माध्यम और अपनी अभिव्यक्ति के जरिए, अपनी तस्वीरों के द्वारा देश में हो रही घटनाओं को दिखाते हैं।"
'फोटो हटाना दुर्भाग्यपूर्ण, आजादी पर हमला'
बीकानेर हाउस के फैसले की आलोचना करते हुए बोलीं -
"दुख इस बात का हुआ कि जो इतनी अच्छी-अच्छी फोटो थीं, जो कुछ भी मैं वेब पर देख रही हूं, जिसे टेक डाउन करने का काम किया गया है, वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भी अभिव्यक्ति और बोलने की आजादी को सीमित करने का एक तरीका है।"
प्रियंका चतुर्वेदी खुद कांग्रेस छोड़कर शिवसेना (UBT) में आई हैं। उन्होंने कहा - "मैं सिर्फ आर्टिस्ट रेहान वाड्रा के प्रति समर्थन जताने आई हूं। उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है और इस शानदार प्रदर्शनी के लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत बधाई देती हूं।"
क्या है रेहान वाड्रा फोटो प्रदर्शन विवाद?
दरअसल रेहान वाड्रा का आरोप है कि प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ समय पहले ही बीकानेर हाउस मैनेजमेंट ने उनसे दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़ी 75 तस्वीरें जबरन हटवा दीं।
हालांकि बीकानेर हाउस का कहना है कि राजनीतिक सामग्री को प्रदर्शनी का हिस्सा बनाना उसकी पॉलिसी के खिलाफ है और यह बात स्पष्ट रूप से बताई गई थी।
इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ रेहान के माता-पिता प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी सरकार पर निशाना साध चुके हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)