नीरज कुमार के घर पहुंचे नीतीश कुमार, हालचाल लिया तो अनंत सिंह के 'बीमारी नाटक' वाले बयान पर लगा विराम - बोले थे 'टोटका करता है, बीमार नहीं है', अब होम्योपैथिक दवा शुरू?
बिहार के पूर्व CM और JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने JDU मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार के सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की, कुशलक्षेम जाना। नीरज बोले - स्नेह और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण। इससे पहले अनंत सिंह ने कहा था - कोई नहीं गया, नीरज का खेला है, बीमार-वुखार कुछ नहीं, नाटक है, 18 साल से टोटका करता है, बूथ पर पैसा बंटेगा इसलिए बीमारी का बहाना। अनंत बोले थे - नीतीश सबके गुरु हैं, इलेक्शन से कोई मतलब नहीं, जनता मालिक है। अब मुलाकात के बाद चर्चा - नीतीश ने अनंत की होम्योपैथिक दवाई शुरू की, संदेश दे दिया किसके साथ हैं, MLC चुनाव से दूर होने की बात पर विराम।
पटना। बिहार MLC चुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा सियासी संदेश दे दिया है। उन्होंने JDU के मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार के सरकारी आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और हालचाल लिया।
नीरज कुमार ने खुद जानकारी दी - "आज बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने मेरे सरकारी आवास पर पधारकर मेरा कुशलक्षेम जाना। उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है।"
अनंत सिंह ने कहा था - 'ये सब नाटक है, टोटका करता है'
इस मुलाकात से पहले मोकामा से जुड़े अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था -
"वहां कोई नहीं गए हैं नीतीश जी, एक पत्रकार पैसा लेकर चला दिया"
"नीरज जी का खेला है, सब दिन यही खेला खेलते हैं, न बीमार है न बुखार है, अपना नाटक है"
"बूथ पर पैसा बंटेगा, कार्यकर्ता को देना न पड़े इसलिए बीमार हैं का बहाना"
"नीरज कहिया अस्पताल में भर्ती नहीं रहता है बता दीजिए? वो टोटका करता है, 18 साल से जनता देख रही है"
"नीतीश कुमार सबके गुरु हैं, उस्ताद हैं, उनको इस इलेक्शन से कोई मतलब नहीं, जनता मालिक है, भगवान है"
अनंत सिंह ने ये भी कहा था कि नीतीश किसी के तरफ नहीं हैं, जैसा जो किया है वैसा पाएगा और नीरज की जमानत जनता नहीं बचने देगी।
मुलाकात के बाद क्या बदला?
अब जब नीतीश खुद नीरज के घर पहुंचे तो अनंत सिंह के उन दावों पर विराम लग गया है जिसमें वो कह रहे थे नीतीश MLC चुनाव से दूर हैं।
सियासी जानकार कह रहे हैं कि नीतीश ने अनंत सिंह की होम्योपैथिक दवाई शुरू कर दी है और संदेश दे दिया है कि वो किसके साथ हैं। MLC चुनाव में प्रचार थमने से पहले ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)