संसद में अनंत सिंह पर सवाल तो गेंद एक-दूसरे के पाले में - ललन सिंह बोले संजय झा से पूछिए, संजय झा ने दिया नो कमेंट, पटना में JDU पहुंची स्पीकर के पास विधायकी रद्द कराने

संसद में अचानक JDU के दो बड़े नेता केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सामने आए, अनंत सिंह कार्रवाई पर ललन सिंह ने कहा संजय झा से पूछिए और मुस्कुराकर बोले क्या ठीक कहे न, संजय झा ने हाथ दिखाकर जवाब देने से मना कर दिया, पहले पटना में संजय झा ने गेंद ललन सिंह के पाले में फेंकी थी अब ललन सिंह ने वापस, उधर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार को चिट्ठी लेकर पहुंचे विधायकी रद्द करने की मांग।

Oct 26, 2026 - 20:43
0 1
 संसद में अनंत सिंह पर सवाल तो गेंद एक-दूसरे के पाले में - ललन सिंह बोले संजय झा से पूछिए, संजय झा ने दिया नो कमेंट, पटना में JDU पहुंची स्पीकर के पास विधायकी रद्द कराने

नई दिल्ली/पटना। संसद में अचानक JDU के दो बड़े नेता पत्रकारों के सामने आ गए - केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और राज्यसभा सांसद सह कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा। अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर सवाल करने का मुफीद मौका था, लेकिन जवाब अलग मिला।

ललन सिंह बोले - संजय झा जी से पूछिए

पत्रकारों ने पूछा - आप दोनों वरिष्ठ नेता हैं, अनंत सिंह पर अनुशासन को लेकर एक्शन लिया, क्या सदस्यता को लेकर भी? इस पर ललन सिंह गाड़ी की तरफ बढ़े और कहा - "संजय झा जी से बात करिए।" फिर गाड़ी में बैठने से पहले संजय झा की ओर देख मुस्कुराकर बोले - "क्या, मतलब क्या ठीक कहे न।"

संजय झा ने दिया नो कमेंट

ललन सिंह ने गेंद संजय झा के पाले में फेंकी तो माइक-कैमरे उनकी तरफ मुड़े। क्लैरिटी पूछने पर संजय झा ने कोई प्रतिक्रिया देने से साफ मना कर दिया और हाथ दिखाते हुए आगे बढ़ गए। यानी ललन ने बॉल फेंकी, संजय ने शॉट लगाने से इनकार कर दिया।

पहले संजय झा ने ललन के पाले में फेंकी थी गेंद

पटना में वोटिंग से पहले जब अनंत सिंह JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ बोल रहे थे तब संजय झा से सवाल हुआ था। तब उन्होंने कहा था - "ये मामला केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के क्षेत्र का है। पार्टी ने उन्हीं को जवाबदेही दी है कि अनंत सिंह और नीरज कुमार से बात करके हल निकालें।" अब ठीक उसी स्टाइल में ललन सिंह ने गेंद वापस फेंक दी।

उधर JDU पहुंची स्पीकर के पास - विधायकी रद्द कराने की मांग

दूसरा घटनाक्रम पटना में। JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा हाथ में चिट्ठी लेकर विधानसभा पहुंचे। बताया जा रहा है चिट्ठी स्पीकर प्रेम कुमार को लिखी है और अनंत सिंह की विधायिकी खत्म करने का अनुरोध किया गया है। उमेश कुशवाहा ने भी सवालों का जवाब नहीं दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User