अनंत सिंह के निष्कासन पर पप्पू यादव का NDA पर हमला - बोले RSS-BJP की नीति यूज एंड थ्रो, ललन-संजय झा ने खड़ा किया विवाद, JDU को खत्म कर रही BJP
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी के JDU से निष्कासन पर कहा RSS का कैरेक्टर और BJP की नीति यूज एंड थ्रो की रही है, आनंद मोहन, दिनेश जी, अजय मंडल, गिरधारी यादव का हश्र देखा, JDU में विवाद ललन सिंह और संजय झा के कारण, अनुशासन सब पर लागू हो पिक एंड चूज नहीं, JDU को समाप्त करने में BJP की बड़ी भूमिका पटकथा ललन सिंह लिख रहे हैं।
पूर्णिया। मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी के JDU से निष्कासन पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने NDA नेताओं पर निशाना साधा।
"RSS का ये कैरेक्टर है। BJP की नीति ही यूज एंड थ्रो की रही है। आनंद मोहन के साथ क्या किया? दिनेश जी को क्या हुआ? अजय मंडल का क्या किया? गिरधारी यादव का क्या हुआ? इन सभी का हश्र सबने देखा है।"
ललन-संजय झा के कारण खड़ा हुआ विवाद
पप्पू यादव ने कहा - "JDU में जो विवाद खड़ा हुआ है वो दो व्यक्ति ललन सिंह और संजय झा के कारण हुआ। नेताओं को अनुशासन रहना चाहिए, विधायक-सांसद तोड़े तो पार्टी फैसला लेने को स्वतंत्र है, लेकिन अनुशासन सब पर लागू हो।"
अनंत ने गद्दारी की बात स्वीकार की
"अनंत सिंह ने अशोक चौधरी, सम्राट चौधरी पर जो कहा वो सामने है। उन्होंने कहा NDA नेताओं को कसम खिलाकर पूछ लिया जाए सरकार बचाने में उनकी भूमिका थी या नहीं। अनंत ने गद्दारी की बात भी स्वीकार की।"
पिक एंड चूज नहीं, सब पर लागू हो अनुशासन
पप्पू यादव बोले - "मैं शुरू से बोल रहा हूं सरकार गलत तरीके से बनी है, अब साबित हो रहा है। बिहार में जाति, बाहुबल, अपराध, माफिया को बढ़ावा देने के पीछे कौन है सामने आ रहा है। BJP, JDU, RJD ने किसको टिकट दिया सबके सामने है। पार्टी में अनुशासन हो लेकिन पिक एंड चूज न हो।"
JDU को खत्म कर रही BJP, पटकथा ललन लिख रहे
"सबको पता है बीज कौन डाल रहा है। JDU को समाप्त करने में BJP की बड़ी भूमिका है। सारा खेल BJP का है और पीछे पटकथा ललन सिंह लिख रहे हैं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)