अनंत सिंह प्रकरण पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान - पत्नी नीलम देवी समेत 3 विधायकों ने की थी गद्दारी तभी चेताया था, आज देखो क्या हाल है

मोकामा विधायक अनंत सिंह के JDU से निष्कासन और विधायकी पर घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा अनंत की पत्नी नीलम देवी, प्रहलाद यादव और चेतन आनंद ने विश्वास मत के समय पार्टी से गद्दारी की थी तभी चेताया था आज देखिए क्या हाल है, हमने तभी भविष्यवाणी की थी नीतीश 5 साल CM नहीं रहेंगे और वही हुआ।

Oct 26, 2026 - 20:37
0 1
अनंत सिंह प्रकरण पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान - पत्नी नीलम देवी समेत 3 विधायकों ने की थी गद्दारी तभी चेताया था, आज देखो क्या हाल है

पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह के JDU से निष्कासन और विधायकी पर सियासी घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया।

तेजस्वी ने तीन विधायकों का जिक्र किया - अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी, प्रहलाद यादव और आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद।

"इन लोगों ने पार्टी के साथ गद्दारी की थी। जब बिहार में विश्वास मत चल रहा था तब RJD के तीन विधायक अलग रुख में नजर आए थे - नीलम देवी, प्रहलाद यादव और चेतन आनंद। हमने उसी समय तीनों को चेताया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। आज देखिए इन तीनों का क्या हाल है।"

'हमने तभी भविष्यवाणी की थी नीतीश 5 साल CM नहीं रहेंगे'

तेजस्वी ने अपने पुराने दावे का जिक्र किया - "हमने उसी समय भविष्यवाणी कर दी थी कि 5 साल नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और वही हुआ। उस वक्त RJD की कही कई बातें अब सच साबित हो रही हैं।"

अनंत सिंह पर क्या बोले तेजस्वी?

JDU से 6 साल निष्कासन और विधायकी खत्म कराने की कवायद पर कहा - "अनंत सिंह के साथ जो होना है वह हो रहा है। मेरी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है।" तेजस्वी के बयान को 2024 के विश्वास मत के दौरान RJD से अलग रुख अपनाने वाले तीन विधायकों से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने मौजूदा घटनाक्रम पर राजनीतिक निशाना साधा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User