Bihar MLC चुनाव में JDU में बगावत, Anant Singh बोले - देख लेंगे संजय झा क्या कार्रवाई करते हैं, Neeraj Kumar की जमानत जब्त कराऊंगा

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU में अंदरूनी कलह खुलकर सामने। मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा की चेतावनी को चुनौती दी, कहा - समय आएगा तो फैसला सब देखेंगे। नीरज कुमार से दुश्मनी है, विरोध जारी रहेगा, जमानत जब्त कराऊंगा। निशांत कुमार को बताया पार्टी का मालिक।

Oct 18, 2026 - 20:17
0 1
 Bihar MLC चुनाव में JDU में बगावत, Anant Singh बोले - देख लेंगे संजय झा क्या कार्रवाई करते हैं, Neeraj Kumar की जमानत जब्त कराऊंगा

पटना। बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच जदयू की अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर सड़क पर आ गई है। पार्टी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच की जंग में अब पार्टी हाईकमान भी कूद पड़ा है।

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा था कि पार्टी सब कुछ देख रही है और समय आने पर उचित कार्रवाई करेगी।

संजय झा की चेतावनी पर अनंत सिंह का पलटवार

रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए मोकामा विधायक अनंत सिंह ने संजय झा को सीधा चैलेंज दे दिया। उन्होंने कहा, "वो भी देख लेंगे, क्या फैसला होता है। समय आएगा तो फैसला सभी देखेंगे।"

अनंत सिंह ने दोहराया कि वो इस MLC चुनाव में जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जमानत जब्त कराएंगे। उन्होंने कहा कि वो आज भी अनुज कुमार के लिए प्रचार करने जा रहे हैं और नीरज कुमार समेत सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

'नीरज से दुश्मनी है, विरोध करता रहूंगा'

अनंत सिंह ने साफ कहा, "नीरज कुमार से मेरी दुश्मनी है, मैं उसका विरोध कर रहा हूं और करता रहूंगा।" उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने ललन सिंह समेत पार्टी के सीनियर नेताओं को दे दी है।

जब उनसे पूछा गया कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार नीरज के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं, तो अनंत सिंह बोले, "निशांत कुमार पार्टी के मालिक हैं, वो कहीं भी जा सकते हैं, कहीं भी प्रचार कर सकते हैं। लेकिन मैं अपने स्टैंड पर कायम हूं।"

उन्होंने दावा किया कि उन्हें युवाओं का पूरा समर्थन मिल रहा है।

बता दें, इससे पहले अनंत सिंह ने मीडिया में दावा किया था कि उन्होंने नीतीश कुमार के लिए 9 लोगों की कुर्बानी दी है और गोली-बंदूक के बल पर बाढ़-मोकामा से 3 लाख वोट लूटकर दिलाए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User