Prashant Kishor का EC पर बड़ा हमला - SIR ही नहीं, 10 साल से कार्यशैली पर सवाल, Jantar Mantar से पूरे देश में होगा प्रदर्शन...

जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया। अररिया में कहा - संवैधानिक संस्था ईमानदारी से काम नहीं करेगी तो जनता सड़क पर आएगी। SIR, Form 6-7, काउंटिंग में धांधली, 20 हजार करोड़ बांटकर वोट खरीदने पर EC चुप। MLC चुनाव शुक्रवार को कराने पर मुस्लिम वोटर को रोकने का आरोप, AIMIM और PM मोदी पर भी निशाना।

Oct 19, 2026 - 21:27
0 1
Prashant Kishor का EC पर बड़ा हमला - SIR ही नहीं, 10 साल से कार्यशैली पर सवाल, Jantar Mantar से पूरे देश में होगा प्रदर्शन...

अररिया। कोसी स्नातक क्षेत्र में अपने प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सीधा हमला बोला है।

उन्होंने कहा, "जब देश की संवैधानिक संस्था ईमानदारी से काम नहीं करेगी, तो जनता सड़क पर आएगी ही। आज जंतर-मंतर पर हो रहा है, कल पूरे देश में होगा।"

'मुद्दा सिर्फ SIR नहीं, 10 साल की कार्यशैली'

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज सवाल सिर्फ SIR का नहीं है। पिछले 8-10 साल में EC की पूरी कार्यशैली कटघरे में है - 

SIR के नाम पर वोटर का नाम काटना
Form 6 और 7 में बदलाव
चुनाव की तारीख तय करना, आचार संहिता लागू करना
प्रेक्षक की नियुक्ति और काउंटिंग में धांधली

शुक्रवार को वोटिंग पर भी सवाल

उन्होंने बड़ा आरोप लगाया - "पहली बार MLC चुनाव रविवार की जगह शुक्रवार को कराया जा रहा है, ताकि जुमे की वजह से मुसलमान वोटर वोट न कर पाएं। बांकीपुर में 30 दिन की जगह 28 दिन में ही चुनाव करा दिया।"

उन्होंने कहा पिछले विधानसभा चुनाव में सरकार ने 20 हजार करोड़ से ज्यादा बांटकर 10-10 हजार रुपये देकर वोट खरीदे, लेकिन चुनाव आयोग ने कुछ नहीं किया।

Gyanesh Kumar, SIR पर Supreme Court में 27 अक्टूबर को सुनवाई

कोसी स्नातक पर ऐलान

प्रशांत किशोर ने कहा 25 साल से BJP स्नातक सीट चोरी से जीत रही है। इस बार जन सुराज प्रत्याशी रजनीश रंजन जीते तो 7वां वेतनमान लागू करवाएंगे और सीमांचल के 10 हजार पढ़े-लिखे बेरोजगारों को प्राइवेट नौकरी दिलवाएंगे।

AIMIM और PM पर निशाना

उन्होंने कहा, "AIMIM सीमांचल की तकदीर नहीं बदल सकता। हैदराबाद या गुजरात से आया आदमी बिहार की तकदीर नहीं बदलेगा। PM मोदी ने गुजरात की जितनी चिंता की, उसका एक पैसा भी बिहार की नहीं की।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User