दिल्ली में CJP के नेताओं को फ्लाइट से उतरते ही हिरासत में लिया, विजेता दहिया ने उड़ाया मजाक- बोले 'मैं फ्री हूं'

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित आंदोलन से पहले पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। CJP के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट लैंड होते ही अंदर से हिरासत में ले लिया गया। इस पर पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर तंज कसा- 'अभिजीत डिटेन, सौरव डिटेन, आशुतोष डिटेन, ध्रुव राठी डिटेन, लेकिन विजेता दहिया बाहर'। उन्होंने कहा- ज्यादा लोन नहीं लो, दिल्ली पुलिस क्रिमिनल्स को पकड़ो, प्रदर्शनकारियों के पीछे मत पड़ो। अब तक 1700 से ज्यादा लोग हिरासत में।

Oct 10, 2026 - 16:59
0 6
दिल्ली में CJP के नेताओं को फ्लाइट से उतरते ही हिरासत में लिया, विजेता दहिया ने उड़ाया मजाक- बोले 'मैं फ्री हूं'

नई दिल्ली। CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के आंदोलन से पहले दिल्ली छावनी में तब्दील है। पुलिस ने CJP के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ्लाइट लैंड होते ही फ्लाइट के अंदर से हिरासत में ले लिया।

इस पर CJP के पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर पुलिस पर तंज कसा।

'मैं फ्री हूं और...'

इंस्टाग्राम वीडियो में विजेता हंसते हुए बोले, "खबर है कि अभिजीत दीपके डिटेन, सौरव दास डिटेन, आशुतोष रांका डिटेन, ध्रुव राठी डिटेन, लेकिन विजेता दहिया बाहर।"

फिर कहा, "ज्यादा लोन नहीं लो। बस वापस जा रहा हूं। एक प्रोटेस्ट वाली कविता पढूंगा, थोड़े नारे लगाऊंगा। इतना अलर्ट मोड में आने की जरूरत नहीं है। जो क्रिमिनल्स हैं उनको पकड़ो न, तुम प्रदर्शनकारियों के पीछे पड़े हो। दिल्ली पुलिस होश में आओ।"

एक और वीडियो में उन्होंने कहा, "रात को पुलिस घर आ गई कि प्रोटेस्ट में मत जाओ। ये दिन में नहीं कह सकते? नींद खराब कर दी। अब नींद में कहीं नारा गलत लगा दिया तो- बोलना है ज्ञानू इट्स डन ब्रो और बोल दूं महामानव इट्स डन ब्रो।"

1700 से ज्यादा हिरासत में, बीजेपी ने बताया फ्लॉप शो

पुलिस ने जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस, INA के पास से अब तक 1700 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जिसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, पी. विजयन भी शामिल हैं। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे 'फ्लॉप शो' बताया और कहा, "भारत की कहानी जंतर-मंतर की कहानी नहीं है। भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User