'राहुल बस चलता तो कब का सरकार गिरा देते, पर कोई सुनता ही नहीं' - राहुल-खरगे पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा

राहुल गांधी के चुनाव आयोग और वोट चोरी वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान। RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार किया - राहुल के बस में होता तो कब की सरकार गिरा देते, उन्हें भी पता है उनके बयान का कोई अर्थ नहीं, खबरों में बने रहने को बोलते हैं। खरगे के PM को 'अवैध' कहने पर बोले - वरिष्ठ नेता हैं, अज्ञानी जैसी बात कर रहे हैं। तेजस्वी पर भी निशाना - हार पचा नहीं पा रहे।

Oct 05, 2026 - 21:33
0 3
 'राहुल बस चलता तो कब का सरकार गिरा देते, पर कोई सुनता ही नहीं' - राहुल-खरगे पर बरसे उपेंद्र कुशवाहा

पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों पर बिहार की सियासत गरमा गई है। RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने दोनों पर जोरदार पलटवार किया है।

दरअसल, 24 सितंबर को राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट SIR को लेकर बड़ा आरोप लगाया था कि चुनावी प्रक्रिया के साथ जो हुआ वो देशद्रोह है और PM मोदी और अमित शाह को जांच का सामना करना होगा। उन्होंने कहा था कि वोट चोरी से बने सांसदों का कानून अवैध होगा।

इसी पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "राहुल गांधी का बस चला होता तो कब का सरकार गिरा दिए होते, लेकिन उन्हें भी मालूम है कि उनके बोलने का कहीं से कुछ अर्थ नहीं है। खबरों में बने रहने के लिए बयान देते रहते हैं। जनता प्रधानमंत्री के साथ है, PM देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं। राहुल कुछ भी कहें, फर्क नहीं पड़ता।"

खरगे अज्ञानी जैसी बात कर रहे हैं

खरगे ने PM मोदी को 'अवैध' बताया था, इस पर कुशवाहा बोले, "खरगे जी वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें ऐसी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। वो अज्ञानी जैसे बात कर रहे हैं।"

तेजस्वी हार पचा नहीं पा रहे

तेजस्वी यादव के '6 महीने बाद खाने का संकट' वाले बयान पर भी कुशवाहा ने निशाना साधा। बोले, "तेजस्वी अपनी हार पचा नहीं पा रहे हैं, बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं। इससे उनकी छवि और खराब होगी।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User