सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, अब जजों की संख्या 37 हुई

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को 3 नए जजों ने शपथ ली। CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शपथ दिलाई। अब SC में जजों की संख्या 37 हो गई है, एक पद अभी भी खाली है। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद राष्ट्रपति ने की थी नियुक्ति।

Oct 06, 2026 - 18:21
0 2
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, अब जजों की संख्या 37 हुई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को तीन नए न्यायाधीशों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। CJI सूर्यकांत ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को शपथ दिलाई।

इन तीन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से बढ़कर 37 हो गई है। SC में जजों के कुल स्वीकृत पद 38 हैं, यानी अब भी एक पद खाली है।

राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक दिन पहले X पर जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति ने CJI से विचार-विमर्श के बाद इन तीनों चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट जज नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां कॉलेजियम की सिफारिश के कुछ दिन बाद हुई हैं।

कौन हैं तीनों नए जज?

1. जस्टिस सुनीता अग्रवाल: जन्म 30 अप्रैल 1966। मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद। 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की जज बनीं, 23 जुलाई 2023 को गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं।

2. जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय: जन्म 16 जून 1965। मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद। 2011 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज, 29 जुलाई 2023 को बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, फिर 21 जनवरी 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने।

3. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह: जन्म 7 जुलाई 1965। मूल हाईकोर्ट झारखंड। 2012 में झारखंड हाईकोर्ट के जज बने। 17 अप्रैल 2023 को त्रिपुरा हाईकोर्ट और 19 जुलाई 2025 को तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User