महिला क्रिकेट में बड़े युग का अंत, हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेगी अगली कप्तान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव। हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है, अब सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगी। BCCI भविष्य को देखते हुए लीडरशिप चेंज चाहता था। गुवाहाटी में हुई रिव्यू मीटिंग में लिया गया फैसला। 2025 में हरमन की कप्तानी में भारत ने पहला वनडे वर्ल्ड कप जीता था। अब स्मृति मंधाना कप्तान बनने की सबसे बड़ी दावेदार।

Oct 06, 2026 - 18:23
0 2
महिला क्रिकेट में बड़े युग का अंत, हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी, स्मृति मंधाना बनेगी अगली कप्तान!

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक युग खत्म हो गया है। हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। करीब 10 साल तक टीम की कमान संभालने के बाद अब वो सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में रहेंगी।

BCCI चाहता था बदलाव

एशियन गेम्स के बाद BCCI ने गुवाहाटी में रिव्यू मीटिंग की थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग में BCCI सचिव देवजीत सैकिया, हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना मौजूद थीं। बोर्ड ने साफ कहा कि अब भविष्य को देखते हुए नई लीडरशिप तैयार करनी है।

हरमनप्रीत पहले कप्तानी छोड़ना नहीं चाहती थीं। उनका कहना था कि टीम को अभी अनुभव की जरूरत है। बाद में उन्होंने माना कि टी20 में उनकी बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, इसलिए वो T20 की कप्तानी छोड़ सकती हैं, लेकिन वनडे और टेस्ट में बने रहना चाहती हैं। हालांकि BCCI ने सभी फॉर्मेट में बदलाव का फैसला लिया।

हरमन का सुनहरा कार्यकाल

हरमनप्रीत ने 2016 में T20 की कप्तानी संभाली थी, फिर तीनों फॉर्मेट की कप्तान बनीं।
2025 में उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीता
दोनों एशियन गेम्स (2023, 2026) में गोल्ड मेडल
2020 में पहली बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया

अब उपकप्तान स्मृति मंधाना का कप्तान बनना लगभग तय माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User