India Mobile Congress में PM मोदी बोले- टेलीकॉम क्रांति से बदला भारत, 50 लाख करोड़ DBT से पहुंचा, 5 लाख करोड़ लीकेज रुका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें एडिशन को संबोधित किया। कहा- मोबाइल और इंटरनेट ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेमेंट और सरकारी सुविधाओं को बिना रुकावट चालू रखा। दीक्षा प्लेटफॉर्म पर जुलाई 2022 तक 500 करोड़ से ज्यादा लर्निंग सेशन हुए। डिजिटल गवर्नेंस से सरकारी मदद सीधे खाते में जा रही है, 50 लाख करोड़ DBT से पहुंचा, 5 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचा। जिनकी मुफ्त कमाई बंद हुई वो मोदी को प्यार करेंगे क्या?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें एडिशन में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने टेलीकॉम और डिजिटल इंडिया की ताकत का जिक्र किया।
डिजिटल लर्निंग सबकी पहुंच में
PM मोदी ने कहा, "मोबाइल और इंटरनेट की कनेक्टिविटी ने एजुकेशन, हेल्थ, पेमेंट और सरकारी सुविधाओं को बिना बाधा के चालू रखा। आज सुदूर गांव के गरीब बच्चे भी क्वालिटी नॉलेज एक्सेस कर पा रहे हैं। डिजिटल लर्निंग सबकी पहुंच में आ रही है।"
उन्होंने आंकड़ा देते हुए कहा, "ऑनलाइन एजुकेशन के लिए हमारा दीक्षा प्लेटफॉर्म है। कोविड के दौरान जुलाई 2022 तक इस पर 500 करोड़ से ज्यादा लर्निंग सेशन और करीब 6 हजार करोड़ लर्निंग मिनट दर्ज हुए। अब हमारा लक्ष्य 25 करोड़ स्टूडेंट्स को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने का है।"
टेलीकॉम क्रांति से सीधा फायदा
PM ने कहा कि टेलीकॉम में आई क्रांति का सीधा फायदा देश के नागरिकों को हुआ है। भारत भाषा और भूगोल दोनों से विविधताओं भरा देश है, पहले बैंक, अस्पताल, सरकारी दफ्तर शहरों में ही होते थे, लोगों का पैसा और समय दोनों लगता था, लेकिन डिजिटल गवर्नेंस ने ये हालात बदल दिए।
DBT से 5 लाख करोड़ बचे
मोदी ने कहा, "अब सरकारी मदद सीधे लाभार्थियों के खाते में जाती है। डायरेक्ट ट्रांसफर से 50 लाख करोड़ रुपये सीधे लोगों के बैंक खातों में पहुंचे हैं, इससे करीब 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे हैं। अब मुझे बताइए, जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हो गई है, वो क्या मोदी को प्यार करेंगे क्या?"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)