BJP के भीष्म पितामह L K Advani अस्पताल में भर्ती, Chest Infection के बाद Apollo के ICU में, जानिए हेल्थ अपडेट

लालकृष्ण आडवाणी (98) को शुक्रवार शाम 7:30 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। कारण - छाती में संक्रमण। ICU में भर्ती, हालत स्थिर। डॉ. विनीत सूरी कर रहे हैं इलाज।

Oct 17, 2026 - 14:08
0 3
 BJP के भीष्म पितामह L K Advani अस्पताल में भर्ती, Chest Infection के बाद Apollo के ICU में, जानिए हेल्थ अपडेट

देश के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक, लालकृष्ण आडवाणी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

98 साल के बीजेपी के दिग्गज नेता को दिल्ली के मशहूर इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें छाती में संक्रमण की शिकायत के बाद शुक्रवार शाम 7:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया।

अपोलो प्रबंधन ने शनिवार सुबह हेल्थ बुलेटिन जारी किया। बुलेटिन के मुताबिक, "आडवाणी जी ICU में हैं, उनकी हालत स्थिर है। वे सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत सूरी की टीम की निगरानी में हैं।"

खबर फैलते ही बीजेपी खेमे में हलचल तेज हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बात की और आडवाणी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

7 दिन पहले ही PM मोदी ने लिया था आशीर्वाद

ये बात और इमोशनल बना देती है कि ठीक एक हफ्ते पहले, 7 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी खुद आडवाणी जी के घर गए थे। अपने मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 साल पूरे होने पर उन्होंने अपने गुरु से आशीर्वाद लिया था।

तब पीएम मोदी ने X पर लिखा था - "आडवाणी जी का दशकों का सार्वजनिक जीवन देश पर एक अमिट छाप छोड़ता है।"

कौन हैं लालकृष्ण आडवाणी?

अगर आज बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है, तो उसकी नींव में आडवाणी जी का नाम सबसे ऊपर है। अटल जी के साथ मिलकर पार्टी को खड़ा किया। वाजपेयी सरकार में 2002-2004 तक देश के उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहे। कई बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

देशभर से उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User