CM Hemant Soren ने पैतृक गांव नेमरा में किया मां Roopi Soren का दशकर्म, खुद परोसा श्रद्धा भोज

झारखंड CM हेमंत सोरेन मातृ-वियोग के दौर से गुजर रहे हैं। शनिवार को रामगढ़ के पैतृक गांव नेमरा में मां स्वर्गीय रूपी सोरेन का दशकर्म किया। परंपरा अनुसार श्रद्धा भोज परोसकर मां को नमन किया। ब्रह्मभोज को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

Oct 17, 2026 - 18:55
0 2
CM Hemant Soren ने पैतृक गांव नेमरा में किया मां Roopi Soren का दशकर्म, खुद परोसा श्रद्धा भोज

रामगढ़ / रांची। मां का आंचल सिर से उठना जीवन का सबसे बड़ा दर्द होता है। पद, पावर और प्रोटोकॉल से परे मां-बेटे का रिश्ता सबसे अलग होता है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों उसी मातृ-वियोग के कठिन दौर से गुजर रहे हैं।

शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के दशकर्म की सभी रस्में पूरी कीं।

खुद परोसा मां के नाम का भोज

परिवार के साथ मुख्यमंत्री ने पूरी विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान उन्होंने खुद अपने हाथों से श्रद्धा भोज परोसने की परंपरा निभाई और नम आंखों से अपनी मां को नमन किया।

नेमरा स्थित सोरेन परिवार के घर में एक तरफ गम का माहौल है तो दूसरी तरफ ब्रह्मभोज की तैयारियां तेज हैं।

ब्रह्मभोज में उमड़ेगा जनसैलाब, प्रशासन अलर्ट

रूपि सोरेन के ब्रह्मभोज में पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में लोगों, कार्यकर्ताओं और नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा का फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। गांव से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस बल तैनात किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User