JPSC-JSSC पेपर लीक को लेकर विपक्ष का हंगामा, CBI जांच की मांग, NDA ने राहुल-तेजस्वी को घेरा

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर बीजेपी-आजसू-LJP का प्रदर्शन। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच मांगी। NDA नेताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए।

Aug 06, 2026 - 15:16
0 1
 JPSC-JSSC पेपर लीक को लेकर विपक्ष का हंगामा, CBI जांच की मांग, NDA ने राहुल-तेजस्वी को घेरा

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। सत्र के पहले दिन बीजेपी, आजसू और एलजेपी के विधायकों ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

CBI जांच की मांग  
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विपक्षी विधायक विधानसभा के मुख्य द्वार पर जमा हुए। आजसू विधायक निर्मल महतो सरकारी नौकरी का "रेट चार्ट" गले में लटकाकर विरोध करते दिखे। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा- जब तक सरकार इस मामले की CBI जांच की सिफारिश नहीं करती, तब तक छात्रों के हक की लड़ाई सदन से सड़क तक जारी रहेगी।

NDA ने राहुल-तेजस्वी को घेरा  
बिहार NDA के नेताओं ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की चुप्पी पर सवाल उठाए।  
मंत्री रामकृपाल यादव ने पूछा- राहुल गांधी की नैतिकता कहां है? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं तो झारखंड के CM से इस्तीफा क्यों नहीं मांगते? समर्थन क्यों नहीं वापस लेते?

JDU MLC नीरज कुमार ने कहा- जेपीएससी में गड़बड़ी के आरोप और सबूत सामने हैं, फिर भी राहुल और तेजस्वी चुप हैं। बिहार के छात्र भी इन परीक्षाओं में बैठते हैं। अगर पद बेचे जा रहे हैं तो ये गंभीर मसला है।

सदन की कार्यवाही स्थगित  
सदन के अंदर दिवंगत पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक और आशा भोसले समेत कई हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

JPSC-JSSC पेपर लीक का मुद्दा झारखंड की राजनीति में गर्म है। विपक्ष CBI जांच पर अड़ा है तो NDA कांग्रेस और RJD की भूमिका पर सवाल उठा रहा है। अब सरकार का जवाब क्या होगा, इस पर सबकी नजरें हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User