गिरिडीह उपचुनाव बना झारखंड का सबसे हॉट मुकाबला - JMM को सहानुभूति का सहारा, BJP को वापसी की उम्मीद, पर सबसे बड़ा एक्स-फैक्टर टाइगर जयराम महतो
Short Summary: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद गिरिडीह उपचुनाव दिलचस्प मोड़ पर, JMM सहानुभूति लहर पर पत्नी श्वेता शर्मा को उतारने की तैयारी, BJP संगठन साध कर खोई सीट वापस पाने में जुटी अमर बाउरी बोले पूरे दमखम से लड़ेंगे, पर सबसे बड़े एक्स-फैक्टर टाइगर जयराम महतो, 2024 में JMM 3838 वोट से जीती थी JLKM को 10787 वोट मिले थे 5.19% वोट काटने वाला अब किंगमेकर, JMM vs BJP नहीं त्रिकोणीय होगा मुकाबला, आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी की सक्रियता और वोट ट्रांसफर भी निर्णायक।
गिरिडीह। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद खाली हुई गिरिडीह सीट पर उपचुनाव अब JMM vs BJP की सीधी लड़ाई नहीं रहा, यहां थर्ड एंगल - टाइगर जयराम महतो एंट्री मार चुके हैं।
जीत का अंतर छोटा, JLKM का वोट बड़ा
2024 का गणित देखिए -
- JMM के सुदिव्य सोनू जीते - 3838 वोट से (1.85%)
- BJP के निर्भय शाहाबादी हारे
- JLKM को मिले - 10787 वोट (5.19%)
मतलब जीत के अंतर से ज्यादा JLKM का वोट बैंक था। इस बार जयराम जिस पाले के वोट काटेंगे, रिजल्ट उसी के खिलाफ जाएगा।
तीनों दलों की रणनीति
1. JMM - सहानुभूति कार्ड
दिवंगत विधायक की पत्नी श्वेता शर्मा का लड़ना तय माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद - सहानुभूति + जनसमर्थन से सीट बचेगी।
2. BJP - मंथन और गठबंधन
प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी बोले - पूरे दमखम से लड़ेंगे, केंद्रीय चुनाव समिति के बाद नाम फाइनल, सभी घटक दलों को साथ लेंगे। दावेदारों में निर्भय शाहाबादी और रवींद्र राय। चुनौती - गुटबाजी खत्म करना और नए वोटर जोड़ना।
3. JLKM - टाइगर का दांव
केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो बोले - पंचायत स्तर तक संपर्क साध लिया, इस बार गिरिडीह में निर्णायक और मजबूत पहचान छोड़ेंगे। डुमरी के विधायक अब गिरिडीह में थर्ड फ्रंट बनने के मूड में।
आजसू भी किंगमेकर
BJP की सहयोगी आजसू का रुख निर्णायक होगा। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की सक्रियता, पीरटांड़ में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद वोट ट्रांसफर ही गेम बदलेगा।
कुल मिलाकर - गिरिडीह में लड़ाई सहानुभूति vs संगठन vs टाइगर फैक्टर की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)