जन सुराज के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत - रांची-पटना जनशताब्दी से लापता हुए, झाड़ियों में मिला शव, IIMC ग्रेजुएट कुशीनगर के रहने वाले थे

जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव रांची अनगड़ा थाना क्षेत्र बरवादाग के पास झाड़ियों में मिला, रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए थे, सोमवार दोपहर 2.25 बजे रांची से पटना जा रहे थे दोस्त गौतम कुमार के साथ कुछ खाने के लिए अगली बोगी में गए और वापस नहीं आए, रात 9 बजे प्राथमिकी दर्ज हुई, 31 साल के UP कुशीनगर के रहने वाले IIMC ग्रेजुएट लल्लनटॉप समेत कई मीडिया में काम कर चुके 4 साल से जन सुराज से जुड़े थे।

Oct 27, 2026 - 19:46
0 1
 जन सुराज के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत - रांची-पटना जनशताब्दी से लापता हुए, झाड़ियों में मिला शव, IIMC ग्रेजुएट कुशीनगर के रहने वाले थे

रांची। जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के बरवादाग, जरवाडीह के पास रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में बरामद किया गया है। मंगलवार को शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।

जनशताब्दी से लापता हुए थे देवपालिक

31 वर्षीय देवपालिक UP के कुशीनगर के रहने वाले थे। सोमवार को मित्र और सहकर्मी गौतम कुमार और निशांत के साथ रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से पटना जा रहे थे। ट्रेन दोपहर करीब 2:25 बजे रांची से रवाना हुई थी।

परिजनों के अनुसार अनगड़ा के आसपास देवपालिक ने साथियों से कहा - कुछ खाने के लिए अगली बोगी से सामान लेकर आते हैं। इसके बाद वापस नहीं लौटे। 2 घंटे तक नहीं लौटने पर साथियों ने सभी बोगियों में तलाश की, मूरी स्टेशन पर शिकायत और रेल मदद पर शिकायत दर्ज कराई। रात 9 बजे प्राथमिकी दर्ज हुई।

मूरी के पास ट्रैक किनारे मिला शव

सूत्रों के अनुसार शव मूरी में रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फंसा मिला। RPF को आशंका - चलती ट्रेन से गिरे हो सकते हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स लाया जा रहा है।

कौन थे देवपालिक गुप्ता?

IIMC ग्रेजुएट, कई प्रमुख अखबार, न्यूज चैनल और लल्लनटॉप जैसे पोर्टल में काम कर चुके थे। पिछले 4 साल से जन सुराज के आधिकारिक पेज और सोशल मीडिया कैंपेन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जन सुराज ने निष्पक्ष जांच की मांग की

जन सुराज ने दुख जताते हुए उच्चस्तरीय और गहन जांच की मांग की। प्रवक्ता के अनुसार - कैसे मौत हुई पता नहीं, इसलिए साजिश कहना ठीक नहीं पर अगर साजिश हुई है तो निष्पक्ष जांच हो।

पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से त्वरित जांच के लिए वरीय अधिकारी को निर्देश देने का आग्रह किया। प्रशांत किशोर स्वयं कल रात से CM हेमंत सोरेन और झारखंड पुलिस के संपर्क में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User