हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट से झटका, चार्ज टालने की अर्जी खारिज, 24 को सुनवाई...

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी PMLA कोर्ट ने खारिज की, बड़गाई जमीन घोटाला मामले में 24 सितंबर को आरोप तय होंगे।

Sep 22, 2026 - 15:46
0 3
हेमंत सोरेन को PMLA कोर्ट से झटका, चार्ज टालने की अर्जी खारिज, 24 को सुनवाई...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA कोर्ट से झटका लगा है।

रांची सिविल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने आरोप तय करने की प्रक्रिया टालने की उनकी अर्जी खारिज कर दी और अगली सुनवाई 24 सितंबर तय की।

सोरेन की ओर से दलील दी गई थी कि ED ने आगे जांच और पूरक शिकायत दाखिल करने की अनुमति मांगी है, इसलिए जांच पूरी होने तक कार्रवाई रोकी जाए। कोर्ट ने इसे आधारहीन बताते हुए कहा कि पूरक शिकायत आने से मूल शिकायत खत्म नहीं होती और ट्रायल नहीं रुकता। कोर्ट ने विजय मदनलाल चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया कि मनी लॉन्ड्रिंग निरंतर चलने वाला अपराध है।

सोमवार को जियो सर्वर डाउन रहने से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी नहीं हो सकी।

ये मामला बड़गाई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़े से जुड़ा है। इसमें 17 में से 16 आरोपितों पर आरोप तय हो चुके हैं, अब केवल हेमंत सोरेन बाकी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User