सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगा बेहतर इलाज...

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तत्काल बेहतर इलाज देने की मांग की। उन्होंने राहुल गांधी से भी हस्तक्षेप का अनुरोध किया। जयराम महतो ने दिल्ली जाकर वांगचुक के अनशन को लोकतांत्रिक आंदोलन बताया और समर्थन दिया।

Jul 19, 2026 - 15:19
0 2
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगा बेहतर इलाज...

नीट पेपर लीक के खिलाफ अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की खराब होती सेहत को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर वांगचुक को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि वांगचुक को लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाना चाहिए।

यह लाखों छात्रों के भविष्य की लड़ाई
एक्स पर पोस्ट करते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि सोनम वांगचुक का विरोध प्रदर्शन देश की शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को बचाने के लिए एक लोकतांत्रिक प्रयास है। उन्होंने केंद्र सरकार से संवेदनशीलता दिखाने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, ताकि वांगचुक की सुरक्षा और सेहत सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उन्होंने खुद वांगचुक से भी अनशन वापस लेने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की अपील की।

जयराम महतो भी समर्थन में  
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो भी वांगचुक के समर्थन में सामने आए हैं। पिछले दिनों वे दिल्ली में अनशन स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। जयराम महतो ने वांगचुक के आंदोलन को लोकतांत्रिक बताया और कहा, "आज आवाज उठाना जरूरी है। अगर हम चुप रहे तो एक दिन सबको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

फिलहाल सोनम वांगचुक के अनशन और उनकी सेहत को लेकर देश भर में चिंता बढ़ती जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User