रोशन आनंद का खान सर पर गंभीर आरोप, 'शिक्षक के भेष में राक्षस'

बिहार के कोचिंग जगत में खान सर और रोशन आनंद के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। रोशन आनंद ने खान सर पर छात्राओं के शोषण, अहंकार और भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खान सर को 'राक्षस' तक कहा और बहनों से राखी न बांधने की अपील की। वहीं खान सर ने अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।

Jul 19, 2026 - 15:14
0 2
 रोशन आनंद का खान सर पर गंभीर आरोप, 'शिक्षक के भेष में राक्षस'

बिहार के 'कोचिंग वर्ल्ड' में इन दिनों दो बड़े नाम आमने-सामने हैं। सोशल मीडिया टीचर खान सर उर्फ फैजल खान और कोचिंग शिक्षक रोशन आनंद के बीच जुबानी जंग अब व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गई है।

रोशन आनंद का तीखा हमला  
रोशन आनंद ने एक वीडियो जारी कर खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खान सर ने शिक्षक की आड़ में कई छात्राओं का जीवन बर्बाद किया है। वीडियो में उन्होंने सीधे सवाल किए और कुछ लड़कियों के नाम भी लिए।

 रोशन ने आरोप लगाया कि खान सर हर हफ्ते हाजीपुर के एक होटल जाते थे। उन्होंने खान सर को 'अहंकारी', 'झूठा' और 'शिक्षक के भेष में राक्षस' तक कहा। साथ ही देश की बहनों से अपील की कि वे ऐसे शख्स को राखी न बांधें।रोशन ने कहा, "हमने पहले ही चेताया था कि व्यक्तिगत मत होइए। लेकिन अब हद पार हो चुकी है, इसलिए हम भी खुलकर बोल रहे हैं।"

खान सर ने क्या कहा था?  
यह विवाद तब शुरू हुआ जब खान सर ने एक पॉडकास्ट में रोशन आनंद के दिवंगत भाई प्रिंस यादव को लेकर बयान दिया। खान सर ने कहा था कि प्रिंस के कामों के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया, "क्या हमने उनसे कहा था कि अपहरण करो या रंगदारी मांगो?"

इसके बाद रोशन आनंद ने पलटवार करते हुए खान सर पर ही हमला बोल दिया।

कोचिंग जगत में हड़कंप  
इन दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद पटना के कोचिंग छात्रों और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे निजी दुश्मनी बता रहे हैं, तो कुछ इसे कोचिंग की साख से जोड़ रहे हैं।फिलहाल इस पूरे मामले पर खान सर की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं रोशन आनंद अपने आरोपों पर कायम हैं।

बिहार के कोचिंग सेक्टर में यह विवाद अब सिर्फ दो शिक्षकों की लड़ाई नहीं, बल्कि छात्रों के बीच भी चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान मैंने पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User