अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका - दुलारचंद यादव हत्याकांड में 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश, बेल कैंसिल, JDU से 6 साल के लिए निष्कासित, सियासत तेज

JDU से निष्कासित मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका दुलारचंद यादव हत्या मामले में 1 दिसंबर तक सरेंडर का निर्देश पिछले साल अक्टूबर में हत्या की साजिश में गिरफ्तार मार्च में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली थी अब बेल कैंसिल, JDU ने अनंत और पत्नी नीलम देवी को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनंत बोले मुझे नीरज कुमार ने फंसाया जिसने जुल्म किया उसे भगवान बताएंगे न्यायालय पर भरोसा 1 दिसंबर को सरेंडर करूंगा बेटा चुनाव लड़ेगा या नहीं वो जाने, तेजस्वी यादव ने तंज किया हमारे यहां से गद्दारी करके गए तो JDU अच्छी हो गई थी अब अनंत ही बताएंगे, नीरज कुमार बोले मेरा कोई रोल नहीं याचिकाकर्ता कोई और था चुनाव में मेरा नाम घसीटा गया।

Oct 30, 2026 - 14:31
0 1
अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका - दुलारचंद यादव हत्याकांड में 1 दिसंबर तक सरेंडर का आदेश, बेल कैंसिल, JDU से 6 साल के लिए निष्कासित, सियासत तेज

पटना / नई दिल्ली। छोटे सरकार की मुश्किलें बढ़ गईं। सुप्रीम कोर्ट ने मोकामा MLA अनंत सिंह की जमानत कैंसिल कर 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दे दिया।

क्या है पूरा मामला?

30 अक्टूबर 2025 - विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या
साजिश रचने के आरोप में अनंत सिंह गिरफ्तार
मार्च 2026 में पटना हाईकोर्ट से बेल मिली
अब सुप्रीम कोर्ट से बेल कैंसिल, 1 दिसंबर तक आत्मसमर्पण करना होगा

इसी बीच JDU ने अनंत सिंह और पत्नी पूर्व विधायक नीलम देवी को पार्टी विरोधी गतिविधि के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

LIVE UPDATES - 30 Oct 2026

02:13 PM - तेजस्वी का तंज
 "हमारे यहां से गद्दारी करके गए थे तो JDU उनके लिए अच्छी हो गई थी। जब उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि सरकार फंसा रही है, तब परिस्थिति कुछ और थी। अब क्या हुआ, अनंत सिंह ही बताएंगे।" - तेजस्वी यादव

02:08 PM - जिसने जुल्म किया उसे भगवान बताएंगे
अनंत सिंह बोले - "जिसने जुल्म किया है, उसे भगवान बताएंगे। न्यायालय पर पूरा भरोसा है।"

01:59 PM - बेटा ही तय करेगा चुनाव
"कई नेता-कार्यकर्ता मिलने आ रहे हैं। बेटा चुनाव लड़ेगा या नहीं, वो जाने। मेरा मन है कि बेटा लड़े।"

01:50 PM - न्यायालय पर भरोसा

01:34 PM - 1 दिसंबर को सरेंडर
"अदालत के निर्देश पर 1 दिसंबर को सरेंडर करूंगा। नीतीश कुमार बहुत दिन से गड़बड़ाए हुए हैं। पार्टी के लोग नीरज कुमार की बात सुनते हैं।"

01:34 PM - नीरज कुमार ने फंसाया
अनंत का बड़ा आरोप - "मुझे नीरज कुमार ने फंसाया है। नीतीश कुमार ठीक होते तो ये नौबत नहीं आती। अब JDU का खाता खुलना मुश्किल होगा।"

01:02 PM - JDU की पहली प्रतिक्रिया - नीरज कुमार
नवनिर्वाचित MLC और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार बोले - "सुप्रीम कोर्ट का आदेश सबको मानना पड़ता है। इस मामले में मेरा कोई रोल नहीं, याचिकाकर्ता कोई दूसरा है। चुनाव के समय मेरे नाम पर खेलने की कोशिश हुई, आज सब सामने है।"

अब सवाल - 1 दिसंबर के बाद मोकामा में क्या होगा? बेटा लड़ेगा चुनाव? सियासत गरम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User