श्रीबाबू की 139वीं जयंती पर पटना पहुंचे खरगे, नीतीश कुमार पर छलका दर्द - बोले समाजवादी नेता ने RSS विचारधारा वालों से मिला लिया हाथ
बिहार के पहले CM श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे, कार्यक्रम में कहा मुझे नीतीश कुमार के लिए दुख है समाजवादी नेता होते हुए RSS विचारधारा में विश्वास रखने वालों से हाथ मिला लिया, RSS-BJP विचारधारा विभाजन गहरा कर रही है जब तक RSS विचारधारा खत्म नहीं होगी शांति नहीं होगी।
पटना। बिहार के पहले मुख्यमंत्री 'श्री बाबू' श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटना पहुंचे। कार्यक्रम में नीतीश कुमार को लेकर उनका दर्द छलक गया।
"मुझे तो नीतीश कुमार के लिए दुख है। नीतीश समाजवादी नेता हैं, लेकिन उन्होंने भी RSS की विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोगों से हाथ मिला लिया।"
खरगे ने आरोप लगाया - "RSS और BJP की विचारधारा देश में विभाजन को और गहरा कर रही है। जब तक RSS की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक देश में शांति नहीं होगी।"
SIR को 'आजादी की दूसरी लड़ाई' बताया, 2 साल के चुनाव रद्द करने की मांग
खरगे ने वोटर लिस्ट के SIR के खिलाफ विरोध को 'आजादी की दूसरी लड़ाई' करार दिया। मांग की -
SIR प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए
भविष्य के सभी चुनाव बैलेट पेपर से हों
पिछले 2 साल में हुए सभी विधानसभा चुनाव रद्द हों
आरोप लगाया मतदाता सूची में हेरफेर कर विपक्षी समर्थकों के नाम हटाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा - "पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र में वोट चोरी से हथियाई गई सरकारों को हटाना होगा। जनता आयोग से पारदर्शिता की हकदार है। सड़कों पर उतरकर संविधान बचाएं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)