'दिल्ली से उम्मीद नहीं तो पाकिस्तान करेगा सुरक्षा?' - फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर वाले बयान पर भड़के मौलाना सैफ अब्बास और खालिद रशीद, कहा बयान निंदनीय वापस लें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला ने कहा हमारे पड़ोसी देश को देखो हर जगह कश्मीर मुद्दा उठा रहा है वरना सरकार की नीयत ठीक नहीं, इस पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फिरंगी और मौलाना सैफ अब्बास ने पलटवार किया कहा दिल्ली से उम्मीद नहीं कहना गलत, सुरक्षा पाकिस्तान करेगा तो ख्याली दुनिया में हैं, बयान निंदनीय वापस लें।

Oct 25, 2026 - 19:02
0 1
 'दिल्ली से उम्मीद नहीं तो पाकिस्तान करेगा सुरक्षा?' - फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर वाले बयान पर भड़के मौलाना सैफ अब्बास और खालिद रशीद, कहा बयान निंदनीय वापस लें

लखनऊ/नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर वाले बयान पर बवाल। फारूक ने कहा था - "हमारे पड़ोसी देश को देखो वह हर जगह कश्मीर का मुद्दा उठा रहा है। वरना हमारी सरकार की नीयत ठीक नहीं है।"

इस पर मौलाना सैफ अब्बास और इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के प्रमुख मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने पलटवार किया।

मौलाना सैफ अब्बास बोले - ख्याली दुनिया में हैं फारूक

"फारूक अब्दुल्ला कह रहे हैं दिल्ली से हमें कोई उम्मीद नहीं, हमारा तो पाकिस्तान ही है। ये पूरी तरह गलत है। दिल्ली से किस बात की उम्मीद नहीं? अगर कहते हैं सुरक्षा पाकिस्तान करेगा तो पता नहीं किस ख्याली दुनिया में हैं।"

उन्होंने कहा - "अगर कहते कि उम्मीद थी ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर मिल जाएगा तो समझ आता। देश को उम्मीद है PoK मिलेगा और अखंड भारत का सपना पूरा होगा। ये वोट बैंक की राजनीति है। जो पाकिस्तान खुद दर-दर सुरक्षा का जरिया ढूंढ रहा है वो हमारा क्या करेगा? हिंदुस्तान चाहे तो पूरा कश्मीर हमारे पास होगा। ये बयान उम्र का तकाजा है।"

मौलाना खालिद रशीद बोले - बयान वापस लें

"इसमें शक नहीं जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और सुरक्षा हमारे सुरक्षा बलों ने सुनिश्चित की है। बड़ी संख्या में सेना, CRPF तैनात हैं। ये कहना कोई दूसरा देश सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बिल्कुल अस्वीकार्य, अत्यधिक आपत्तिजनक और निंदनीय है। बयान देने वाले इसे स्पष्ट करें और वापस लें। हम सभी भारतीयों को अपनी सुरक्षा बलों पर पूरा भरोसा है।"

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर सियासी घमासान तेज।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User