CEC ज्ञानेश कुमार को मिली धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, Z+ के बाद दिल्ली में तैनात हुए 23 हजार जवान

SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को धमकी मिलने के बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ज्ञानेश कुमार को पहले से ही Z-प्लस सुरक्षा मिली है, अब अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन CEC के इस्तीफे की मांग कर रहा है। दिल्ली में कानून व्यवस्था के लिए 221 कंपनियां यानी 23 हजार CAPF जवान 8 से 12 अक्टूबर तक तैनात किए गए हैं।

Oct 08, 2026 - 12:49
0 2
 CEC ज्ञानेश कुमार को मिली धमकी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, Z+ के बाद दिल्ली में तैनात हुए 23 हजार जवान

नई दिल्ली। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ज्ञानेश कुमार को धमकी मिली है, जिसके बाद उनके घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पहले से ही है Z-प्लस सुरक्षा

ज्ञानेश कुमार को पहले से ही Z-प्लस सुरक्षा मिली हुई है। ये देश की दूसरी सबसे बड़ी सुरक्षा है, जो SPG के बाद आती है। Z-प्लस में करीब 50 जवान शिफ्ट में घर और काफिले की सुरक्षा करते हैं। अब खुफिया अलर्ट और नई दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए और जवान बढ़ाए गए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, स्थानीय जिला पुलिस को भी जवानों की तैनाती बढ़ाने को कहा गया है और सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी तालमेल बनाकर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

सुरक्षा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन SIR में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहा है और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

दिल्ली में 23 हजार जवान तैनात

विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली में कानून-व्यवस्था के लिए अब तक की सबसे बड़ी तैनाती की गई है। गृह मंत्रालय ने 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली पुलिस की मदद के लिए CAPF की 221 कंपनियां यानी करीब 23,000 जवान तैनात किए हैं।

इसके लिए CRPF की कंपनियों को जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से बुलाया गया है। ये जवान प्रदर्शनों को संभालने और मध्य दिल्ली में अहम सरकारी इमारतों की सुरक्षा करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User