Bigg Boss 20: माही विज का Instagram अकाउंट हुआ गायब, फैंस हैरान, सर्च करने पर आ रहा खाली पेज
बिग बॉस 20 में नजर आ रहीं टीवी एक्ट्रेस माही विज लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल हो गया है। सर्च करने पर या पुरानी ID पर क्लिक करने पर खाली पेज दिख रहा है। शो में एंट्री के बाद से ही माही अपने बेबाक अंदाज, बहस और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 14 साल की शादी के बाद जय भानुशाली से तलाक के बाद उन्होंने बिग बॉस में एंट्री ली थी।
मुंबई। टीवी की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 20' की कंटेस्टेंट माही विज शो में आने के बाद से ही चर्चा में हैं, लेकिन अब एक नई खबर ने सबको चौंका दिया है। बिग बॉस हाउस में रहते हुए ही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया है।
बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर माही विज का अकाउंट सर्च करने पर नहीं मिल रहा है। फैन पेजों पर दी गई उनकी पुरानी ID या लिंक पर क्लिक करने पर भी खाली पेज खुल रहा है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि अकाउंट इंस्टाग्राम ने डिसेबल किया है या किसी तकनीकी वजह से बंद हुआ है।
कई साल ठुकराने के बाद लिया था फैसला
माही विज टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। कहा जाता है कि उन्होंने कई साल तक बिग बॉस का ऑफर ठुकराया था और इस बार निजी वजहों से शो में आने का फैसला लिया। घर में आते ही वो अपने अंदाज को लेकर चर्चा में आ गईं।
घर में भी विवादों में माही
सीजन की शुरुआत से ही माही पर हुक्म चलाने के आरोप लगे। अमन गांधी से सामान को लेकर बहस, चाय बनाने को लेकर कमेंट और आम्रपाली दुबे व लव गिल पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर वो ट्रोल भी हुईं।
पर्सनल लाइफ भी चर्चा में
बिग बॉस के बाहर भी माही की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। जय भानुशाली से 14 साल की शादी के बाद जनवरी 2026 में दोनों अलग हो गए थे। तलाक के बाद उनके पुराने दोस्त नदीम नादज के साथ नाम जोड़ा गया, जिस पर माही ने कहा था कि नदीम सालों से उनके गॉडफादर जैसे हैं और बेटी तारा का उन्हें 'अब्बा' कहना उनका और जय का मिलकर लिया फैसला था।
'बाहर आकर किसी से संपर्क नहीं रखना'
हाल ही में माही ने कहा था कि शो खत्म होने के बाद वो घरवालों से कोई संपर्क नहीं रखना चाहतीं। उदिति सिंह को लेकर उन्होंने कहा था, "वो काफी नासमझ है, कई बार मेरी नकल करती है।" अब इंस्टा अकाउंट गायब होने से माही को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)