पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का हल्ला बोल, तेजस्वी के नेतृत्व में निकला मार्च, पुलिस ने रोका, राजभवन पहुंचा डेलिगेशन

पटना में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन ने मार्च निकाला। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में शहीद स्मारक से सप्तमूर्ति तक मार्च निकलना था, लेकिन पुलिस ने तीसरी बैरिकेडिंग पर रोक दिया। तेजस्वी ने आरोप लगाया- ज्ञानेश कुमार, PM मोदी और अमित शाह ने वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म करने का काम किया। बाद में 6 सदस्यीय डेलिगेशन को राजभवन जाने की इजाजत दी गई, तेजस्वी, मुकेश सहनी और लेफ्ट नेता राज्यपाल से मिलने पहुंचे।

Oct 08, 2026 - 12:46
0 2
 पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का हल्ला बोल, तेजस्वी के नेतृत्व में निकला मार्च, पुलिस ने रोका, राजभवन पहुंचा डेलिगेशन

पटना। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महागठबंधन ने बड़ा प्रदर्शन किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में शहीद स्मारक से सचिवालय स्थित सप्तमूर्ति तक मार्च निकाला गया, लेकिन पुलिस ने बीच में ही रोक दिया।

तीन लेयर बैरिकेडिंग, तीसरे पर रोका

पुलिस ने सुरक्षा के लिए कई स्तर की बैरिकेडिंग की थी। तेजस्वी और कार्यकर्ताओं ने दो बैरिकेडिंग पार कर ली, तीसरी पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बैठाकर राजभवन की ओर भेजा। पुलिस ने हिरासत में लेने से इनकार किया है और कहा है कि 6 सदस्यीय डेलिगेशन को राजभवन जाने की अनुमति दी गई है।

तेजस्वी का बड़ा आरोप- वोट चोरी कर लोकतंत्र खत्म किया

तेजस्वी यादव ने कहा, "ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी कराकर देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। फर्जी चुनाव कराकर भाजपा को जिताया गया।"

उन्होंने कहा, "जब भंडाफोड़ हुआ तो लोकतंत्र बचाने के लिए सब एकजुट हुए हैं। हमारी मांग है कि आगे चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हों, लेवल प्लेइंग फील्ड मिले। जिन्होंने लोकतंत्र खत्म करने की साजिश रची, उन्हें सजा मिले।"

राजभवन पहुंचा डेलिगेशन

तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और वाम दलों के नेता राजभवन पहुंचे। अंदर सिर्फ शिष्टमंडल को जाने की इजाजत मिली, बाकी नेताओं को बाहर रोका गया।

तेजस्वी ने कहा, "जिस तरह ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र का मजाक बनाया है, ये फर्जीवाड़ा ज्यादा दिन नहीं चलेगा। बिहार लोकतंत्र की जननी है, यहीं से SIR की शुरुआत हुई, हम इसे खत्म नहीं होने देंगे। इनके जाने की शुरुआत हो चुकी है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User