RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार को दी खुली चुनौती - बोले 'मगध मेडिकल की बदहाली गलत निकली तो रद्द कर दें मेरी विधायिकी, खुद चलकर देख लें', बोधगया BTMC पर भी उठाए सवाल
राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सह मुख्य सचेतक विरोधी दल कुमार सर्वजीत ने बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ प्रेम कुमार को चुनौती दी। कहा - गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल की बदहाली खुद आकर देखें, गलत निकला तो विधायिकी रद्द कर दें। सदन में मरीजों को जमीन पर सुलाने, इमरजेंसी और ENT उपकरण बंद होने का मुद्दा उठाया था। बोधगया BTMC कमेटी 5 महीने से गठित नहीं, 100 दिन में होना था, पिछली बार 88 लाख जुर्माना भरा।
गया/पटना। बिहार विधानसभा में सत्ता और विपक्ष के बीच तकरार अब स्पीकर बनाम विधायक की चुनौती तक पहुंच गई है। बोधगया से RJD विधायक और पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को खुली चुनौती दी है।
'गलत निकला तो रद्द कर दें मेरी विधायिकी'
कुमार सर्वजीत ने कहा - "मैंने सदन में अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल की बदहाली का मुद्दा उठाया था। वहां मरीज को बेड नसीब नहीं होता, जमीन पर सुलाया जाता है। इमरजेंसी वार्ड की हालत खराब है, ENT का एक भी उपकरण संचालित नहीं है।"
उन्होंने कहा - "स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार गया का ही प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने सदन में कहा कि वहां की हालत बहुत अच्छी है, खुद जाकर देखा है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं, मेरे साथ मगध मेडिकल चलें। अगर एक भी उपकरण चालू मिला और इमरजेंसी सही निकली, तो मेरी सदस्यता रद्द कर दें। मैंने आम जनता के लिए मुद्दा उठाया है, सरकार का ध्यान खींचकर सुधार कराना चाहता हूं।"
बोधगया BTMC पर भी सवाल
विधायक ने बोधगया के महाबोधि मंदिर प्रबंधन कमेटी (BTMC) को लेकर भी सरकार को घेरा।
बोले - "बोधगया ज्ञान की भूमि है, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। देश-दुनिया से लोग आते हैं। 5 महीने से BTMC कमेटी का गठन नहीं हुआ है। न मेंबर है, न सचिव। एक्ट कहता है 100 दिन में गठन होना चाहिए। पर्यटक सीजन आ रहा है, मंदिर-ट्रस्ट कैसे चलेगा? पिछली बार BTMC की गलती से 88 लाख जुर्माना भरा गया था। स्पीकर साहब अध्यक्ष हैं, उनके रहते कमेटी क्यों नहीं बन रही?"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)