JDU से निकले Chhotu Singh का बम - Sanjay Jha केंद्र में मंत्री बनने के लिए कर रहे परिक्रमा, CM Samrat Choudhary को हटवाना चाहते हैं, Umesh Kushwaha की Video से पोल खोलूंगा!

JDU से निष्कासित नेता छोटू सिंह ने कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर सनसनीखेज आरोप लगाए। बोले - संजय झा कभी चुनाव नहीं जीते, ललन सिंह की जगह केंद्रीय मंत्री बनना चाहते हैं। CM सम्राट चौधरी को बदनाम करवा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर भी हमला, नीतीश जी से पहले किसके दरवाजे पर सब्जी लेकर बैठते थे? वीडियो से पोल खोलने की धमकी।

Oct 21, 2026 - 17:08
0 2
 JDU से निकले Chhotu Singh का बम - Sanjay Jha केंद्र में मंत्री बनने के लिए कर रहे परिक्रमा, CM Samrat Choudhary को हटवाना चाहते हैं, Umesh Kushwaha की Video से पोल खोलूंगा!

पटना। JDU से अनुशासनहीनता के आरोप में निकाले गए नेता छोटू सिंह अब खुलकर पार्टी के टॉप नेताओं पर हमला बोल रहे हैं। संजय झा से बहस के बाद पार्टी से बाहर हुए छोटू सिंह ने अब सनसनीखेज दावे कर सियासी भूचाल ला दिया है।

'संजय झा केंद्र में मंत्री बनने के लिए कर रहे परिक्रमा'

छोटू सिंह ने कहा, "राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा तो परिक्रमा कर रहे हैं कि किसी भी तरह केंद्रीय मंत्री बन जाएं। मीडिया में चल रहा है कि ललन बाबू की जगह संजय झा जाएंगे, जो आज तक एक चुनाव नहीं जीते।"

उन्होंने आगे कहा कि संजय झा बीच में पार्टी छोड़कर चले गए थे और फिर लौट आए। आज नीतीश जी का आशीर्वाद हट जाए तो वो मुखिया भी नहीं बन पाएंगे।

'सम्राट चौधरी को हटवाना चाहते हैं संजय झा'

सबसे बड़ा आरोप सीएम को लेकर था। छोटू सिंह बोले, "सम्राट चौधरी अच्छे सीएम हैं, लेकिन संजय झा उन्हें स्थिर नहीं रहने देना चाहते। उन्हें बदनाम करवा रहे हैं।"

उमेश कुशवाहा पर वीडियो बम

प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पर हमला करते हुए छोटू सिंह ने कहा - "ये बिना कारण बताए लोगों को पार्टी से निकाल देते हैं। पूछिए नीतीश जी से पहले किसके दरवाजे पर सब्जी लेकर बैठते थे? इनकी ऐसी पोल खोलेंगे, ऐसा वीडियो खोलेंगे कि कहीं के नहीं रहेंगे। इनको हमने चुनाव में जितवाया था।"

'नीतीश के घर में 20 रुपये का हुक, इनके घर में 5 लाख का लॉक'

भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए छोटू सिंह ने कहा - "आज नीतीश जी के घर में 20 रुपये का हुक लगा है, टाइल्स-मार्बल नहीं। कल्याणबीघा जाकर देखिए, इन 4-5 लोगों के घर में 5 लाख का लॉक लगा है। इनकी जांच हो तो सब अंदर जाएंगे। ललन बाबू, महेश्वर हजारी, श्रवण कुमार 10 साल में कितने बड़े आदमी हो गए, जांच कराइए। बांकीपुर इन्हीं 5 लोगों ने हरवाया।"

छोटू सिंह ने कहा - "मैंने तो अभी पोल खोलना शुरू किया है, जो सजा होगी भुगतने को तैयार हूं। ये 4-5 लोग नीतीश कुमार और निशांत कुमार को खत्म करना चाहते हैं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User