कटिहार में मंच पर गिरते-गिरते बचे Pappu Yadav - फीता काटते ही आए तेज चक्कर, सिर पर डाला पानी, कार्यक्रम बीच में छोड़ पूर्णिया लौटे, घर पर बुलाए डॉक्टर
पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की कटिहार के पोठिया दुर्गा पूजा मेले में मंच पर तबीयत बिगड़ी। फीता काटते ही चक्कर खाकर गिरते-गिरते बचे, लोगों ने संभाला, सिर पर पानी डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रम छोड़कर पूर्णिया लौटे, डॉक्टर ने जांच कर आराम की सलाह दी। वीडियो वायरल।
कटिहार। शहर में मां दुर्गा के दर्शन के बाद बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य मंचन के उद्घाटन के दौरान पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव मंच पर ही लड़खड़ा गए और गिरते-गिरते बचे।
फीता काटते ही आया चक्कर
मंगलवार रात पप्पू यादव कटिहार के पोठिया में दुर्गा पूजा मेले में पहुंचे थे। माता के दर्शन के बाद उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करना था। वो कुर्सी से उठकर फीता काटने गए। फीता काटते ही अचानक उन्हें तेज चक्कर आ गए। वीडियो में वो लड़खड़ाते साफ दिखे।
मंच पर ही संभाला, सिर पर डाला पानी
तबीयत इतनी बिगड़ी कि वो मंच पर गिर ही जाते, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने फौरन संभाल लिया और कुर्सी पर बिठा दिया। लोग उनके सिर पर पानी डालते और गीले कपड़े से चेहरा साफ करते दिखे। पप्पू यादव इशारे से बताते रहे कि उन्हें चक्कर आ रहे हैं।
हालत खराब देख कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद पप्पू यादव किसी तरह गाड़ी में बैठकर कटिहार से पूर्णिया के लिए रवाना हो गए।
घर पर बुलाए डॉक्टर
आयोजकों ने कहा - "सब ठीक चल रहा था, अचानक सांसद जी की तबीयत बिगड़ गई। हम माता रानी से उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।"
पूर्णिया पहुंचने के बाद उनके आवास पर डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच कर कुछ टेस्ट कराने और दवाएं देकर आराम करने की सलाह दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)