बिहार-झारखंड में BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सौदान सिंह को 4 राज्यों की कमान, भीखूभाई दलसानिया बिहार में बरकरार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने सौदान सिंह को बिहार-झारखंड समेत 4 राज्यों का प्रभारी बनाया, केंद्र भुवनेश्वर रहेगा, बिहार में भीखूभाई दलसानिया बने रहेंगे संगठन महामंत्री।

Sep 24, 2026 - 17:22
0 4
 बिहार-झारखंड में BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सौदान सिंह को 4 राज्यों की कमान, भीखूभाई दलसानिया बिहार में बरकरार

बिहार और झारखंड में बीजेपी ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह को बिहार-झारखंड समेत 4 राज्यों की जिम्मेदारी सौंप दी है।

सौदान सिंह को 4 राज्यों की कमान

सौदान सिंह अब बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में संगठन का काम देखेंगे। उनका सेंटर भुवनेश्वर रहेगा। पूर्वी भारत के इन 4 राज्यों में अब संगठन की पूरी निगरानी उन्हीं के हाथ में होगी।

पार्टी इसे चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने का मास्टर स्ट्रोक मान रही है।

बिहार में कौन कहां?

बिहार संगठन महामंत्री के पद पर भीखू भाई दलसानिया बरकरार रहेंगे।
झारखंड का नया संगठन महामंत्री पवन साई को बनाया गया है।
भागलपुर-पूर्णिया-कोसी क्षेत्र का संगठक अनंत नारायण मिश्र को बनाया गया है।

मतलब बिहार में पुरानी व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन ऊपर से सौदान सिंह की सीधी निगरानी रहेगी।

2025 के बाद बिहार-झारखंड में बीजेपी के लिए ये बदलाव काफी अहम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User