गोपालगंज के हीरो बने IPS विनय तिवारी: रात भर खुद उठाई रेत की बोरी, 24 घंटे बांध पर डटे रहे, बाढ़ से बचाया जिला

गोपालगंज में तटबंध में रिसाव की खबर मिलते ही SP विनय तिवारी खुद मौके पर पहुंच गए। मजदूर कम पड़े तो खुद मजदूर बन गए और रात 9 बजे से सुबह तक रेत की बोरी उठा-उठा कर बांध को बचाया। उनके इस जज्बे ने सभी का दिल जीत लिया।

Oct 03, 2026 - 13:04
0 3
 गोपालगंज के हीरो बने IPS विनय तिवारी: रात भर खुद उठाई रेत की बोरी, 24 घंटे बांध पर डटे रहे, बाढ़ से बचाया जिला

गोपालगंज। कहते हैं वर्दी में इंसानियत हो तो अफसर भी फरिश्ता बन जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है गोपालगंज के SP और IPS अफसर विनय तिवारी ने।

खबर मिली कि जिले में तटबंध पर रिसाव शुरू हो गया है। SP चाहते तो एक आदेश पर पूरी टीम रात भर काम करती, लेकिन वो खुद रात 9 बजे मौके पर पहुंच गए। मजदूर कम पड़े तो खुद रेत की बोरी उठाने लगे और रिसाव वाली जगह पर रखवाने लगे।

रात से सुबह तक बांध पर डटे रहे SP

पुलिस के जवान अपने साहब को ऐसा करते देख दंग रह गए। एक IPS खुद बोरी उठाकर बांध बचा रहा था। विनय तिवारी रात से लेकर दिन तक 24 घंटे वहीं डटे रहे और रिसाव रुकने के बाद ही दम लिया।

कौन हैं IPS विनय तिवारी?

विनय तिवारी UP के ललितपुर के एक साधारण किसान परिवार से हैं। सरकारी स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदी मीडियम से पढ़ाई, फिर 2008 में IIT-BHU से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech। प्राइवेट नौकरी छोड़ी और 2014 में UPSC में 193 रैंक लाकर IPS बने। बिहार कैडर चुना। 2020 में पटना सिटी SP भी रहे।

सुशांत केस से बाहुबलियों तक - हर जगह चर्चा

सुशांत केस: सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच के लिए मुंबई गए तो BMC ने क्वारंटीन कर दिया। तब उनका बयान वायरल हुआ था - "मुझे नहीं, जांच को क्वारंटीन किया गया है।"
विधायक रामबालक सिंह को FIR पर गिरफ्तार किया।
अपने ही जादोपुर थानेदार अनिल राम को महिला को अवैध हिरासत में रखने पर जेल भेजा।
बाहुबली पप्पू पांडेय और अनंत सिंह तक पर कार्रवाई की।

बेहतरीन जांच के लिए उन्हें गृह मंत्रालय के Home Minister’s Medal for Excellence in Investigation से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कवि हृदय वाले अफसर

विनय तिवारी कविताएं भी लिखते हैं। एक कविता में उन्होंने लिखा था - "जब अंधेरा छाने लगे, तब एक प्रकाश का दीया जलाना।"

बाढ़ से लेकर क्राइम कंट्रोल तक, गोपालगंज में आज हर जुबान पर बस एक ही नाम है - IPS विनय तिवारी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User