'बिहार शर्मसार हो रहा है' - बेटियों से दुराचार पर अपनी ही सरकार पर बरसे BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, बोले- घर में भक्षक पैदा न होने दें

बिहार में बेटियों के साथ दुराचार की लगातार घटनाओं पर बीजेपी के अंदर से ही आवाज उठी। BJP नेता ऋतुराज सिन्हा ने जमुई, बांका, बेगूसराय, पटना, नालंदा, मुजफ्फरपुर की घटनाओं पर कहा - इनसे पूरा बिहार शर्मसार हुआ है, देश में चर्चा हो रही है। बोले- मेरे घर की महिलाएं चर्चा कर रही हैं, आपके घर में भी हो रही होगी। सिर्फ सरकार नहीं, परिवार को भी सोचना होगा।

Oct 04, 2026 - 16:32
0 1
'बिहार शर्मसार हो रहा है' - बेटियों से दुराचार पर अपनी ही सरकार पर बरसे BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, बोले- घर में भक्षक पैदा न होने दें

पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों में बेटियों और बच्चियों के साथ दुराचार की कई घटनाओं ने पूरे राज्य को हिला दिया है। अब इस पर सत्ता पक्ष के अंदर से ही सवाल उठने लगे हैं। बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने अपनी ही सरकार के सामने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़ा कर दिया।

ऋतुराज सिन्हा ने जमुई, बांका, बेगूसराय, पटना, नालंदा और मुजफ्फरपुर की हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, "इन मामलों ने देशभर में बिहार को चर्चा में ला दिया है और बिहार शर्मसार हुआ है।"

'मेरे घर की महिलाएं चर्चा कर रही हैं'

उन्होंने कहा, "ये चर्चा सिर्फ राजनीतिक गलियारों में नहीं हो रही। मेरे घर में, हमारे घर की महिलाएं इसकी चर्चा कर रही हैं। कहीं न कहीं आपके घर में भी इसकी चर्चा हो रही होगी। पुलिस-प्रशासन की कहां कमी रह गई, इस पर चर्चा होनी चाहिए। सरकार का काम लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना है।"

'औरत पर हाथ उठाना सबसे हीन काम'

सिन्हा ने इसे सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं बताया। उन्होंने कहा, "परिवार और समाज में ऐसा क्या बदलाव आ रहा है कि घर के लड़के ही घर की बेटियों के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। मुझे बचपन में सिखाया गया था कि पुरुष होने का मतलब ताकत दिखाना नहीं, बल्कि घर की महिलाएं और बच्चे खुद को सुरक्षित महसूस करें। किसी बहू-बेटी का रास्ता रोकना, बदतमीजी करना सबसे हीन काम है।"

'घर में भक्षक पैदा न हो'

BJP नेता ने अपील की, "अगर बिहार और बिहारी पुरुषों की छवि बचानी है तो सोचना होगा। माताओं और बुजुर्ग महिलाओं को भी सोचना होगा कि परवरिश में क्या बदलाव करें कि घर में कोई भक्षक पैदा न हो। लड़कों को सिखाना होगा कि कौन सा व्यवहार परिवार, जिले और पूरे बिहार के लिए शर्मिंदगी है।"

उन्होंने कहा ये सिर्फ राजनीतिक विषय नहीं, सामाजिक विषय भी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User