अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर मांझी बोले - ये सतत प्रक्रिया है चेंज नहीं, पार्टी के खिलाफ काम पर एक्शन

मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU से 6 साल निष्कासित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा इसे चेंज क्यों मानते हैं ये सतत प्रक्रिया है, पार्टी के खिलाफ काम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होती है, राजनीतिक मुद्दा नहीं। मंत्री विजय सिन्हा और BJP प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने भी इसे JDU का आंतरिक मामला बताया।

Oct 25, 2026 - 17:49
0 1
अनंत सिंह के JDU से निष्कासन पर मांझी बोले - ये सतत प्रक्रिया है चेंज नहीं, पार्टी के खिलाफ काम पर एक्शन

पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी।

मांझी ने कहा - "अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने को चेंज क्यों मानते हैं? ये तो सतत प्रक्रिया है। जब कोई व्यक्ति पार्टी के खिलाफ काम करता है और नेतृत्व को लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है। हम इसे कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं मानते। असर समय के साथ स्पष्ट हो जाएगा। नेतृत्व को ऐसे लोगों पर कार्रवाई का अधिकार है।"

विजय कुमार सिन्हा बोले - अंदरूनी मामला

बिहार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा - "यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है, मुझे कुछ नहीं कहना। मैंने लखीसराय से चुनाव लड़ा जहां कई कुख्यात अपराधियों, बाहुबलियों, ठेकेदारों, बिचौलियों का सामना करना पड़ा फिर भी जनता ने चुना। हम अच्छे लोगों का सम्मान करते हैं, रिश्तों की गरिमा और गठबंधन की भावना कायम रखते हैं।"

भाजपा बोली - JDU परिपक्व संगठन

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा - "JDU एक परिपक्व संगठन है और ये उसका आंतरिक मामला है। विधान परिषद चुनाव के समय से ही चर्चा चल रही थी और नोटिस की बात सामने आई थी। JDU अपने स्तर पर समाधान कर लेगी, भाजपा की ओर से ज्यादा कहना उचित नहीं।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User