'मुझे कोई पछतावा नहीं, जनता ही भगवान है' - JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह का पहला बयान, कहा बनाऊंगा अपनी नई पार्टी, JDU 10 सीट पर सिमट जाएगी
पटना स्नातक MLC चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर JDU से बाहर किए गए मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान - मुझे कोई पछतावा नहीं, जनता ही भगवान है उनका फैसला सही, पार्टी नीतीश की थी फैसले वही लेते थे अब बचा क्या है, खुद की नई पार्टी बनाऊंगा।
पटना। JDU से 6 साल निष्कासित होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी -
"मुझे कोई पछतावा नहीं है। जनता ही भगवान है और उन्होंने जो भी फैसला लिया है, वही सही फैसला है। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। पार्टी नीतीश कुमार की थी और फैसले भी वही लेते थे। अब पार्टी में बचा ही क्या है?"
अपनी नई पार्टी बनाऊंगा - अनंत सिंह
अनंत सिंह ने ऐलान किया कि किसी अन्य दल में नहीं जाएंगे, अपनी खुद की नई पार्टी का गठन करेंगे और उसे मजबूत करेंगे। कहा - निष्कासन से राजनीतिक भविष्य प्रभावित नहीं होगा।
"पार्टी नीतीश जी की थी, नीतीश जी खुद सक्रिय नहीं रहे। जब वे चले गए तो पार्टी भी खत्म हो चुकी है।"
"मैं अपनी पार्टी को मजबूत करूंगा। JDU का कोई भविष्य नहीं है। ये चुनाव में साफ हो जाएगा। JDU 10 सीटों पर सिमट जाएगी।"-अनंत सिंह
'निकालने वालों का क्या योगदान?'
निष्कासन के पीछे के लोगों पर हमला बोलते हुए कहा - "जिन लोगों ने पार्टी पर कब्जा जमा रखा है उन्हीं के कहने पर कार्रवाई हुई। उन्हें निकालने वालों का खुद पार्टी में क्या योगदान रहा है? उनकी हैसियत चुनाव में साफ हो जाएगी।"
नीतीश से रिश्ते बेहतर
नीतीश कुमार को लेकर कहा - "नीतीश जी से कोई दूरी नहीं, व्यक्तिगत रिश्ते आज भी अच्छे हैं। जब चाहें मिल सकता हूं। लेकिन JDU संगठन पूरी तरह बर्बाद हो चुका है, अस्तित्व का कोई मतलब नहीं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)