Tej Pratap Yadav का बड़ा धमाका - मखाना और 20 लाख वाला खेल खोलूंगा, दोषियों को नहीं छोड़ूंगा, X पर किया नया खुलासा

जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने मखाना कारोबार और 20 लाख रुपये ठगी का मामला खोलने का ऐलान किया। X पर पोस्ट कर कहा - कुछ लोग मेरे नाम और भरोसे का फायदा उठाकर जेब भर रहे हैं। दोषियों को नहीं छोड़ूंगा, सबूतों के साथ सच सामने लाऊंगा।

Oct 18, 2026 - 20:15
0 2
Tej Pratap Yadav का बड़ा धमाका - मखाना और 20 लाख वाला खेल खोलूंगा, दोषियों को नहीं छोड़ूंगा, X पर किया नया खुलासा

पटना। बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा खुलासा करने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा है कि मखाना और 20 लाख वाले मामले को अब वो खोलकर रहेंगे और दोषियों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे।

तेज प्रताप ने X पर क्या लिखा?

तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा -

"मखाना वाला और 20 लाख वाला मामला! कुछ लोग मेहनत और ईमानदारी से नाम बनाते हैं, तो कुछ लोग दूसरों के नाम और भरोसे का फायदा उठाकर अपनी जेब भरने में लगे रहते हैं। मखाना के कारोबार की आड़ में क्या-क्या खेल हुआ और 20 लाख रुपये का असली मामला क्या है, इसकी सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए।"

उन्होंने आगे लिखा, "हमारा एक ही संकल्प है- न किसी के दबाव में झुकेंगे, न सच्चाई से पीछे हटेंगे। जो भी दोषी होगा, उसका सच सबूतों के साथ सामने आएगा। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं!"

किस पर है इशारा?

तेज प्रताप ने इस पोस्ट के साथ बंदर का खाना खाते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। माना जा रहा है कि उनका इशारा उस परिवार की तरफ है जिसने उनसे 20 लाख रुपये ठग लिए थे।

इससे पहले भी तेज प्रताप कह चुके हैं कि कुछ लोग उनकी तरक्की से जल रहे हैं और उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

माता की भक्ति में लीन तेज प्रताप

दूसरी तरफ तेज प्रताप इन दिनों नवरात्रि में मां की भक्ति में लीन हैं। उन्होंने घर पर माता की मूर्ति स्थापित की है और 9 दिन का उपवास कर रहे हैं। महाअष्टमी पर उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां महागौरी पवित्रता और करुणा की प्रतीक हैं और सच्ची श्रद्धा से हर अंधकार दूर होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User