गया मगध मेडिकल कॉलेज पर सियासी जंग - RJD के कुमार सर्वजीत बोले 'स्पीकर प्रेम कुमार मेरे साथ अस्पताल चलें, दावा गलत निकले तो मेरी विधायकी खत्म', 88 लाख जुर्माने वाला BTMC मुद्दा भी उठाया
बोधगया RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार को AN Magadh Medical College की बदहाली पर खुली चुनौती दी, कहा - मरीज जमीन पर, ENT के उपकरण बंद, इमरजेंसी बदहाल, स्पीकर खुद आकर देखें, अगर मेरी बात गलत तो विधायिकी रद्द कर दें। स्पीकर ने सदन में कहा था हालत अच्छी है खुद देखा है। साथ ही महाबोधि मंदिर BTMC कमेटी 5 महीने से नहीं बनी, 100 दिन का नियम, टूरिस्ट सीजन शुरू, पिछली बार 88 लाख जुर्माना लगा।
पटना। बिहार विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बहस अब व्यक्तिगत चुनौती में बदल गई है। विरोधी दल के मुख्य सचेतक और बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने स्पीकर डॉ प्रेम कुमार को सीधे तौर पर AN Magadh Medical College, Gaya चलने की चुनौती दे दी।
सर्वजीत का कहना है कि उन्होंने जनहित में सदन में मेडिकल कॉलेज का मुद्दा उठाया था।
क्या आरोप लगाए?
RJD विधायक के मुताबिक -
1. मरीजों को बेड नहीं मिल रहा, जमीन पर लिटाया जा रहा है
2. इमरजेंसी वार्ड की सेवा चरमराई हुई है
3. ENT विभाग में एक भी उपकरण काम नहीं कर रहा
सर्वजीत ने कहा, "स्पीकर साहब गया से आते हैं, उन्होंने कहा कि अस्पताल की हालत बहुत अच्छी है, खुद देखकर आए हैं। मैं कहता हूं आप मेरे साथ चलिए। अगर वहां इमरजेंसी सही मिली और एक भी उपकरण चलता मिला तो आप मेरी सदस्यता रद्द कर दीजिए। मेरा मकसद सरकार का ध्यान खींचकर सुधार कराना है।"
BTMC कमेटी पर 5 महीने से सन्नाटा क्यों?
दूसरा बड़ा मुद्दा बोधगया महाबोधि मंदिर प्रबंधन का है। विधायक ने बताया कि मंदिर चलाने वाली BTMC (Bodh Gaya Temple Management Committee) का गठन पिछले 5 महीने से नहीं हुआ है। न कोई सदस्य है, न सचिव। कानून के मुताबिक 100 दिन के अंदर कमेटी बन जानी चाहिए।
पर्यटन सीजन सिर पर है, विदेशी सैलानी आने वाले हैं, ऐसे में बिना कमेटी मंदिर-ट्रस्ट का संचालन कैसे होगा? उन्होंने याद दिलाया कि पिछली लापरवाही के कारण ही 88 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा था। सर्वजीत ने स्पीकर से पूछा - "आप अध्यक्ष हैं, आपके रहते कमेटी क्यों नहीं बन रही?"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)