बिहार में उद्योग के नए युग की शुरुआत - CM सम्राट चौधरी ने गया में किया 'BIMC Gaya Ltd' और 'Bihar Business Connect 2027' कर्टेन रेजर का शुभारंभ, बोले - 2047 तक भारत दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था बनेगा

बिहार में उद्योग और रोजगार के नए युग की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी के बोधगया में बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड BIMCGL और बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 कर्टेन रेजर शुभारंभ किया बिहार को औद्योगिक हब बनाने और युवाओं को रोजगार की दिशा में ऐतिहासिक कदम। गयाजी के डोभी में 1670 एकड़ भूमि पर ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना। सीएम सम्राट चौधरी बोले पीएम मोदी विकसित भारत की कल्पना करते हैं 2047 तक दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था बने पहले नीतीश कुमार समृद्ध बिहार चाहते थे उसी सपने को साकार कर रहे हैं। बिहार की बदलती तस्वीर आधारभूत संरचना बदली पटना से बेगूसराय मुजफ्फरपुर छपरा कहीं भी 4-5 घंटे में पहुंचना संभव पहले सुबह चलकर शाम पहुंचते थे।

Oct 24, 2026 - 17:02
0 2
बिहार में उद्योग के नए युग की शुरुआत - CM सम्राट चौधरी ने गया में किया 'BIMC Gaya Ltd' और 'Bihar Business Connect 2027' कर्टेन रेजर का शुभारंभ, बोले - 2047 तक भारत दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था बनेगा

गयाजी। बिहार में उद्योग और रोजगार के नए युग की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी जिले के बोधगया में 'बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL)' और 'बिहार बिज़नेस कनेक्ट 2027 का कर्टेन रेजर' का शुभारंभ किया। इसे बिहार को औद्योगिक हब बनाने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर 1670 एकड़ में औद्योगिक शहर

बिहार सरकार ने गयाजी के डोभी में 1670 एकड़ भूमि पर ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर वर्ल्ड क्लास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई है। यहां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स, लॉजिस्टिक्स पार्क और निवेशकों के लिए पूरी इकोसिस्टम तैयार होगी।

CM सम्राट चौधरी - '2047 तक दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था'

इस मौके पर CM सम्राट चौधरी ने कहा -

 "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत की कल्पना करते हैं कि 2047 में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था के साथ खड़ा हो सके। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को समृद्ध बिहार बनाना चाहते थे, हम उसी सपने को साकार करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।"

'बिहार की बदलती तस्वीर देखिए'

CM ने कहा - "जब तक बिहार की बदलती तस्वीर नहीं देखेंगे, लगेगा ये वही पुराना बिहार है। पूरे बिहार की आधारभूत संरचना बदल गई है। आप पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, छपरा या किसी कोने में जाइए, जहां पहले सुबह चलते थे और शाम पहुंचते थे, आज वहीं 4-5 घंटे में बिहार के किसी कोने में पहुंच जाते हैं।"

बजट 6000 करोड़ से 3.47 लाख करोड़ तक

बिहार की आर्थिक प्रगति गिनाते हुए सम्राट चौधरी बोले -

"जब मैं पहली बार सदन में आया तो बिहार का बजट मात्र 6000 करोड़ का था। उसमें 87% आय झारखंड से आती थी और सिर्फ 13% इस बिहार से। आज गर्व से कह सकता हूं - 2 साल पहले जब मैं वित्त मंत्री था, झारखंड ने 1 घंटे पहले 1 लाख 39 हजार करोड़ का बजट पेश किया और मैंने 3 लाख 17 हजार करोड़ का बिहार का बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3,47,589.76 करोड़ का बजट पेश किया गया है।"

बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के जरिए सरकार ग्लोबल निवेशकों को बिहार लाने की तैयारी में है, जिससे गया-बोधगया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बिहार के विकास का नया इंजन बनेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User