नसीरुद्दीन शाह का BJP पर बड़ा हमला, SRFTI छात्रों के समर्थन में आए, बोले - जवाब मांगने पर शो-कॉज, निगरानी, धमकी और हॉस्टल खाली करवाया जा रहा, ब्रेनवॉश करना चाहती है सरकार
नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर आरोप लगाया पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने के बाद बीजेपी उसकी विचारधारा और नीतियों से असहमत लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट SRFTI छात्रों को लेकर कहा छात्रों के साथ गलत हो रहा सरकार से जवाब मांगा। वीडियो में कहा छात्र प्रशासन से जवाब मांग रहे थे बदले में शो कॉज नोटिस निगरानी धमकाया गया हॉस्टल खाली करने को कहा गया। बोले ये बीजेपी झूठी पार्टी है छल कपट से मिली जीत के बाद बदला ले रही ताजा शिकार SRFTI के छात्र और भविष्य के फिल्म निर्माता बने हैं बीजेपी बेशर्म प्रोपेगैंडा से संतुष्ट नहीं ब्रेनवॉश करना और डराना धमकाना चाहती है। कोलकाता SRFTI छात्र 25 दिनों से हड़ताल पर हैं कैंपस में कथित हिंसा सुरक्षा की कमी प्रशासन की कार्रवाई का विरोध क्लास करने से मना 27 सितंबर को कार्यक्रम में झड़प के बाद शुरू सुरक्षा बढ़ाने हिंसा के जिम्मेदारों पर कार्रवाई नोटिस वापस लेने वाइस चांसलर संतोष अजमेरा के इस्तीफे की मांग।
कोलकाता। दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर बीजेपी और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) प्रशासन पर बड़ा हमला बोला है।
'BJP झूठी पार्टी, बंगाल जीत के बाद बदला ले रही'
वीडियो में नसीरुद्दीन ने कहा -
"यह बीजेपी एक झूठी पार्टी है, बंगाल चुनावों में छल-कपट से मिली जीत के बाद अब उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतारू है जो उनकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। इस बदले की भावना का ताजा शिकार SRFTI के छात्र और भविष्य के फिल्म निर्माता बने हैं। प्रशासन से जवाबदेही मांगने के बदले में उन्हें शो-कॉज नोटिस दिए गए हैं, उन पर नजर रखी जा रही है, उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। और अब तो उनसे हॉस्टल खाली करने के लिए भी कह दिया गया है। बीजेपी अपने पक्ष में बेशर्म प्रोपेगैंडा से संतुष्ट नहीं है, बल्कि अब वह लोगों का ब्रेनवॉश करना चाहती है और उन्हें डराना-धमकाना चाहती है।"
25 दिन से हड़ताल पर हैं SRFTI छात्र
कोलकाता के SRFTI के छात्र 25 दिनों से हड़ताल पर हैं। वे क्लास करने से मना कर चुके हैं।
विरोध की वजह: 27 सितंबर को एक कार्यक्रम के दौरान कथित झड़प, कैंपस में हिंसा और सुरक्षा की कमी
छात्रों की मांग: सुरक्षा बढ़ाई जाए, हिंसा के जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो, उनके खिलाफ जारी शो-कॉज नोटिस वापस लिए जाएं, वाइस चांसलर संतोष अजमेरा इस्तीफा दें
संस्थान का एक्शन: 16 अक्टूबर को नोटिस जारी कर 13 नवंबर तक कक्षाएं स्थगित, 24 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश
छात्रों का जवाब: आदेश मानने से इनकार
प्रशासन का आरोप
प्रशासन का कहना है कुछ छात्र कोर्स पूरा होने के बाद भी हॉस्टल में रह रहे थे और जूनियर छात्रों को क्लास में नहीं जाने दे रहे थे। 15 अक्टूबर को 6 छात्रों को सस्पेंड भी किया गया, उन पर शिक्षकों और सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट समेत अनुशासनहीनता का आरोप है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)