अनंत सिंह पर RJD नेता का विस्फोटक दावा - JDU में भगदड़ तय, नीतीश के बाद कोई मास लीडर नहीं, चमचों के हाथ में पार्टी, अनंत ने RJD छोड़कर की बड़ी भूल

मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर RJD के पूर्व विधायक डॉ संजीव कुमार ने JDU में टूट की भविष्यवाणी की कहा पूरा सिस्टम खत्म, नीतीश की तबीयत खराब होने के बाद गुटबाजी और पावर की लड़ाई में पार्टी बर्बाद, JDU के लोगों ने BJP के साथ मिलकर नीतीश को CM कुर्सी से हटाया, अनंत को RJD नहीं छोड़नी चाहिए थी।

Oct 26, 2026 - 21:00
0 1
अनंत सिंह पर RJD नेता का विस्फोटक दावा - JDU में भगदड़ तय, नीतीश के बाद कोई मास लीडर नहीं, चमचों के हाथ में पार्टी, अनंत ने RJD छोड़कर की बड़ी भूल


पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह JDU से निकाले जाने के बाद बिहार की सियासत के सेंटर में हैं। अब RJD के पूर्व विधायक और MLC प्रत्याशी डॉ संजीव कुमार ने JDU को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

'JDU में पूरा सिस्टम खत्म'

 "अनंत सिंह हों या छोटू सिंह हों, JDU में पूरा सिस्टम खत्म हो गया है। नीतीश कुमार की तबीयत जब से खराब हुई है तभी से अन्य लोग हावी हो गए हैं। पार्टी में गुटबाजी है, पावर की लड़ाई चल रही है। इसमें पार्टी बर्बाद हो गई है। कई लोग नाखुश हैं। अभी तो अनंत सिंह की शुरुआत है, बहुत लोग जल्द पार्टी छोड़ेंगे।"

भगदड़ तय, चमचा टाइप लोगों के हाथ में बागडोर

क्या JDU में भगदड़ मचेगी? इस पर संजीव बोले - "ये तो तय है। जब नीतीश फिट थे तो सभी से कनेक्टेड रहते थे। अब JDU में नीतीश जैसा कोई मास लीडर नहीं है। चमचा टाइप के लोगों को बागडोर दी गई है तो टूट तो होगी ही। जब JDU के लोगों ने ही BJP के साथ मिलकर नीतीश कुमार को CM की कुर्सी से हटा दिया तो अब कहना ही क्या है।"

RJD छोड़ना अनंत की गलती

 "राजद को छोड़ना अनंत सिंह की गलती थी। उन्हें नहीं छोड़नी चाहिए थी। जब ये सब शुरू हुआ उसी समय JDU से इस्तीफा दे देना चाहिए था। हालांकि अनंत को कोई फर्क नहीं पड़ता कि पार्टी ने निकाल दिया।"

संजीव ने कहा JDU का भविष्य खत्म है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kajal Tiwari

लेखक के बारे में, काजल तिवारी एक समर्पित पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल है, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्ष 2019 से अपने करियर की शुरुआत की। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले लगभग 6–7 वर्षों के अपने पत्रकारिता अनुभव में मुझे पटना के कई प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला है। इस दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम किया, जिसमें न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों की कवरेज, इंटरव्यू, कंटेंट राइटिंग और वॉयसओवर शामिल हैं। पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लोगों तक जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ पहुँचाने का माध्यम है। मेरा प्रयास हमेशा तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों और दर्शकों तक सही जानकारी पहुँचाना रहा है।

Comments (0)

User